GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: गोरखपुर में 5 वर्षीय आरूष शर्मा लापता, सुबह घर से निकला बालक अब तक नहीं मिला; पुलिस ने मांगी मदद

Table of Contents

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार से पांच वर्षीय बालक आरूष शर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। गुरुवार 26 नवंबर की सुबह करीब छह बजे घर से निकला बालक वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से भी बच्चे के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

लापता बालक की पहचान आरूष शर्मा पुत्र रितिक शर्मा, निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई गई है। सुबह घर से निकलने के बाद जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

गोरखपुर के पादरी बाजार से लापता पांच वर्षीय आरूष शर्मा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस उसकी सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। साथ ही बालक की पहचान और उससे संबंधित जानकारी सार्वजनिक कर लोगों से सहयोग मांगा गया है।

आरूष के बारे में जानकारी मिले तो इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को आरूष शर्मा कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें:

  • थानाध्यक्ष शाहपुर: 9454403523
  • क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ: 9454401413

पुलिस और परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें। आरूष के संबंध में मिलने वाली छोटी से छोटी जानकारी भी उसकी तलाश में मददगार हो सकती है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

32 minutes ago
46 minutes ago
57 minutes ago
1 hour ago
1 hour ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में धमाकों से मची अफरा-तफरी, झील में कूदे युवक; 200 से अधिक जवानों ने किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

गोरखपुर। रामगढ़ताल के नौकायन क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक धमाकों की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में पार्किंग क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और जान बचाने के

Gorakhpur News: गोरखपुर में 5 वर्षीय आरूष शर्मा लापता, सुबह घर से निकला बालक अब तक नहीं मिला; पुलिस ने मांगी मदद

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार से पांच वर्षीय बालक आरूष शर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। गुरुवार 26 नवंबर की सुबह करीब छह बजे घर

Gorakhpur News: 17 महीने बाद बदली गोला सर्किल की कमान, सीओ दरवेश कुमार को नम आंखों से दी गई विदाई

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला सर्किल में करीब 17 महीने तक सेवाएं देने के बाद क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार अब कैंपियरगंज में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की ओर से किए गए

Gorakhpur News: गोला तहसील में संविधान दिवस पर गूंजा समानता और न्याय का संकल्प, एसडीएम ने दिलाई शपथ

गोलाबाजार, गोरखपुर। संविधान दिवस पर गुरुवार को गोला तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप कार्य करने का संकल्प

Gorakhpur News: संविधान दिवस पर ककरही में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का शिलान्यास, सीएम योगी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

गोलाबाजार, गोरखपुर। संविधान दिवस के अवसर पर ककरही स्थित आनन्द विद्यापीठ इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी दो महान विभूतियों की स्मृतियों को संवारने की पहल की गई। गुरुवार

Kanpur Dehat News: फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बुखार-उल्टी से न घबराएं, जानें कब है डॉक्टर को दिखाना जरूरी

एमडीए अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी, हल्की प्रतिक्रिया होने पर आराम और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह कानपुर देहात, 25 नवंबर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के