GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 70 हजार नकदी और सोने की दो चेन चोरी

Table of Contents

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एक व्यक्ति की पहचान का दावा करते हुए थाने में दी नामजद तहरीर

गोला बाजार, गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक परचून की दुकान और उससे जुड़े मकान को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, चार हजार रुपये तथा दुकान से सिगरेट के 13 पैकेट लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 गोला बाजार गोरखपुर में घर में हुई चोरी की सांकेतिक तस्वीर

जानकारी के अनुसार, परसा उर्फ अगिलगहवा निवासी सुरेश पाल पुत्र कोमल पाल की पड़ौली चौराहे पर परचून की दुकान और मकान है। पीड़ित के मुताबिक, बीते शुक्रवार की रात करीब एक बजे कुछ लोग छत के रास्ते घर में घुस आए। इसके बाद घर में रखे लगभग 70 हजार रुपये, उनकी मां के कमरे में रखी सोने की दो चेन, पर्स में रखे चार हजार रुपये और दुकान से सिगरेट के 13 पैकेट चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉 Gorakhpur News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पिपरौली का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना भटहट उपविजेता

अगले दिन व्यापारी को रुपये देने पहुंचे तो हुआ चोरी का पता

पीड़ित ने बताया कि अगले दिन वह एक व्यापारी को रुपये देने के लिए गया था। वहां रुपये नहीं मिलने पर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान होने का दावा किया है।

नामजद तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पीड़ित ने रविवार को गोला थाने पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

3 hours ago
4 hours ago
4 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की पुत्रों की मंगलकामना, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गोला के पक्का घाट, श्याम घाट और मुक्ति धाम शीतला घाट सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, नगर पंचायत ने साफ-सफाई और प्रकाश की कराई व्यवस्था गोला बाजार, गोरखपुर। लोकआस्था

Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज युवती की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

खाना बनाने को लेकर घर में हुई थी कहासुनी, घर से निकली 20 वर्षीय श्वेता का गंगवल गांव के तालाब में मिला शव गोला बाजार, गोरखपुर | 15 नवंबर। गोरखपुर

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 70 हजार नकदी और सोने की दो चेन चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एक व्यक्ति की पहचान का दावा करते हुए थाने में दी नामजद तहरीर गोला बाजार, गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में चोरों

Gorakhpur News: छठ पर्व पर गोला के बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक चली खरीदारी

सूप, दौरी, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर रही रौनक, गन्ने की भी बढ़ी मांग; ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में दिखी चहल-पहल गोला बाजार, गोरखपुर। लोक आस्था के

Gorakhpur News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पिपरौली का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना भटहट उपविजेता

जुबिली इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित गोरखपुर। जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

Gorakhpur News: बीआरसी चरगावां में 3 दिवसीय प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने पर जोर

सात विकासखंडों के नोडल शिक्षक संकुल और एआरपी हुए शामिल, गतिविधि आधारित शिक्षण और प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का मिला प्रशिक्षण गोरखपुर। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा