GPN

LIVE
Updating...
LATEST NEWS

गन्ने की विलुप्तता ने खत्म कर दी गांव की मिठास

Table of Contents

लेखक: बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर | 9 जनवरी

प्राचीन काल से गांवों की पहचान रहा गन्ना आज धीरे-धीरे खेतों से गायब होता जा रहा है। एक समय था जब हर दूसरे खेत में लहलहाती गन्ने की फसल, घर-घर गुड़ की खुशबू और कोल्हुओं की आवाज़, गुड़ पकते कोल्हूवाड़ गांव की मिठास को जीवंत रखते थे। लेकिन बदलते समय, बढ़ती लागत और नीतिगत उपेक्षा ने गन्ने की खेती को लगभग विलुप्ति के कगार पर पहुंचा दिया है।

गन्ने

लागत की मार और भुगतान में देरी ने तोड़ी कमर

किसानों का कहना है कि खाद, बीज और सिंचाई की बढ़ती लागत के मुकाबले गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। मिलों से भुगतान में देरी और वैकल्पिक फसलों की ओर बढ़ता रुझान भी गन्ने की खेती छोड़ने की बड़ी वजह बन गया। जहां पहले गुड़ और खांडसारी का उत्पादन होता था, वहां अब सन्नाटा पसरा है।

गन्ने की कमी का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहा। इससे जुड़े कारीगर, कोल्हू चलाने वाले और मजदूरों की आजीविका भी प्रभावित हुई है। गांवों की पारंपरिक मिठास—गुड़ की रोटी, तिल-गुड़ के लड्डू—अब यादों तक सिमट गई है।

आवारा पशुओं का आतंक और सरकारी मार्गदर्शन का अभाव

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते उचित समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाए, तो गन्ने की खेती को फिर से संजीवनी मिल सकती है। वरना गांवों से मिठास का यह प्रतीक हमेशा के लिए खो सकता है।

मदरिया, नरहन आदि जगहों के किसानों ने बताया कि समय पर सही मार्गदर्शन न मिल पाना, बीज की कमी, आवारा पशुओं का आतंक ये सभी कारण हैं कि कोई भी किसान गन्ना की बोवाई का जोखिम नहीं उठाता है। अगर सरकार की तरफ से उपरोक्त की समुचित व्यवस्था हो जाए, तो गन्ना किसानों की मुख्य आय का स्रोत बन सकता है।

Read more news: दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिला सहारा: SBI ने सौंपा 50 लाख रुपये का बीमा चेक

1 thought on “गन्ने की विलुप्तता ने खत्म कर दी गांव की मिठास”

Leave a Comment

Latest news

LATEST NEWS
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
2 weeks ago
3 weeks ago

न्याय की चौखट: ‘थाना समाधान दिवस’ में गूँजी फरियादियों की आवाज़; गोला में जमीनी विवादों का बोलबाला, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर प्रधान प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु शनिवार को गोरखपुर जनपद

भक्ति का महाकुंभ: ‘सतचंडी यज्ञ’ की पूर्णाहुति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; पटौहा में नौ दिनों तक गूँजे वैदिक मंत्र, मानस मधुकर की कथा ने किया भाव-विभोर

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 आध्यात्मिक ऊर्जा और लोक कल्याण की कामना के साथ गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अंतर्गत पटौहा गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में

शक्ति की उपासना: ‘गोरखनाथ मंदिर’ में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; भक्ति भाव से धोए नौ कन्याओं के पांव, परोसा मिष्ठान और लिया आशीर्वाद

गोरखपुर: 27 मार्च 2026 चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर जब पूरा देश शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में लीन है, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी

रोजगार की राह: ‘राप्ती नगर डिपो’ के लिए बस चालकों की सीधी भर्ती; 10 अप्रैल को गोला में सजेगा चयन शिविर, जानें योग्यता और चयन की पूरी प्रक्रिया

गोलाबाजार, गोरखपुर: 27 मार्च 2026 परिवहन विभाग ने गोरखपुर जनपद के कुशल चालकों को सरकारी तंत्र से जुड़ने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। आगामी 10 अप्रैल को गोला

नया सत्र, नई उम्मीद: ‘नवारम्भ उत्सव’ के साथ पीएमश्री स्कूल सेमरी में शुरू हुआ शिक्षा का सफर; फूलों और तिलक से हुआ नन्हे-मुन्नों का स्वागत, अभिभावकों में दिखा भारी उत्साह

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 25 मार्च 2026 शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि एक उत्सव है। इसी अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए गोरखपुर जनपद के गोला तहसील क्षेत्र

सेवा का संकल्प, विदाई की बेला: ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ शिविर का भव्य समापन; चिलवा में स्वयंसेवकों ने लिया जाति-पाँति से ऊपर उठकर समाज सेवा का प्रण

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 24 मार्च 2026 "स्वयं से पहले आप" (Not Me But You) के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए, गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र स्थित बंशीचंद पी.जी.