GPN

LIVE
Updating...

प्रतिभाओं का महाकुंभ: MCA पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी से सजेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव!

Table of Contents

गोलाबाजार, गोरखपुर | 10 जनवरी

गोला उपनगर के सुअरज में स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल के परिसर में 12 एवं 13 जनवरी को दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर विद्यालय प्रबंधतंत्र एवं आयोजन समिति की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

MCA

छात्रों के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास को मिलेगा नया मंच

इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह एवं शिक्षा निदेशिका रत्ना सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों के बौद्धिक, नैतिक, सांस्कृतिक एवं चारित्रिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों के अनुसार युवा महोत्सव का शुभारंभ 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात दोनों दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञान प्रदर्शनी और फन फेयर बनेगा मुख्य आकर्षण

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी तथा फन एंड खेल मेला आयोजित किया जाएगा। ये सभी आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को संपन्न होंगे। आयोजकों ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक चेतना को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि युवा महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का भी संदेश देता है। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के अभिभावकों एवं आम नागरिकों को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का भी उद्देश्य है।

क्षेत्रवासियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील

आयोजन समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे युवा महोत्सव में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

Read more news: कड़ाके की ठंड में राहत की गर्माहट: नगर पंचायत गोला ने 1000 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

1 thought on “प्रतिभाओं का महाकुंभ: MCA पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी से सजेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव!”

Leave a Comment

Latest news

1 day ago
2 days ago
2 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
6 days ago
7 months ago

Gorakhpur Traffic News: 4 नवंबर को गोरखपुर में बदलेगा यातायात रूट, सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

वीआईपी मूवमेंट और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 11 बजे खुलेगी गोरखपुर। शहर में 4

Gorakhpur News: पिपराइच में भव्य भरत मिलाप समारोह, सांसद रवि किशन और पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल ने की शिरकत

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पिपराइच, भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद भरत मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर गोरखपुर। नगर पंचायत पिपराइच में आयोजित पारंपरिक भरत

Gorakhpur News: लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजघाट पुलिस ने आयोजकों को दिए सख्त निर्देश

हर पंडाल में अलग एंट्री-एग्जिट गेट और 10 वालंटियर रहेंगे तैनात, मानक से अधिक आवाज में DJ बजाने पर होगी कार्रवाई गोरखपुर। आगामी लक्ष्मी पूजा को लेकर गोरखपुर की राजघाट

Gorakhpur News: CDO के निरीक्षण के बाद हरकत में आया विकास भवन प्रशासन, सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान

कार्यालयों में गंदगी और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर CDO ने जताई थी नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस गोरखपुर। सरकारी कार्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के

Gorakhpur PET Exam 2026: दूसरे दिन 14,246 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 32,170 हुए शामिल

गोरखपुर के 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा, दो दिनों में 66,686 अभ्यर्थियों ने दी PET; एक नवंबर को होगी अंतिम परीक्षा परीक्षा देखर

Gorakhpur News: आवास ऑपरेटरों की मांग विधानसभा तक पहुंची, विधायक राजेश त्रिपाठी ने उठाया बकाया मानदेय का मुद्दा

पीएम और सीएम आवास योजना के ऑपरेटरों को भुगतान दिलाने तथा यूपीकोस में शामिल करने की मांग उठाई, वर्षों से लंबित समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी गोरखपुर। प्रधानमंत्री और