GPN

LIVE
Updating...

सीएम ग्रिड योजना: सड़कों के कायाकल्प की तैयारी, नगर आयुक्त ने परखी जमीनी हकीकत

Table of Contents

गोरखपुर। आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य अभियंता द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तथा टीडीएम तिराहा से पांडेहाता, बर्फखाना होते हुए हावर्ट बंधा तक प्रस्तावित नवीन सड़क मार्ग का गहन अवलोकन किया गया।

सीएम ग्रिड योजना

डीपीआर तैयार करने और शासन को भेजने के निर्देश

निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम ग्रिड योजना से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को शीघ्रातिशीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और कार्य समय पर प्रारंभ हो सके।

फरवरी माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, एकला बंधा पर बन रही सड़क, डिवाइडर पर किए जा रहे पौधारोपण कार्य तथा एकला बंधा पार्क का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उक्त सभी विकास कार्यों को फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

निरीक्षण के समय नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए।

सीएम ग्रिड योजना एवं अन्य विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर के यातायात, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read more news: मतदाता सूची होगी शुद्ध: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने BLOs को दिया ‘कोई न छूटे’ का मंत्र

Leave a Comment

Latest news

19 hours ago
20 hours ago
20 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
21 hours ago
21 hours ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: महाछठ पर्व अवकाश की बड़ी खुशखबरी, 16 नवंबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

डीआईओएस अजीत कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी, CBSE और ICSE विद्यालयों पर भी लागू रहेगा स्थानीय अवकाश गोरखपुर। महाछठ पर्व के अवसर पर गोरखपुर के

भटहट शतरंज प्रतियोगिता: शानदार जीत के साथ बच्चों ने हासिल किया पहला स्थान, मंडल के लिए क्वालीफाई

जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भिसवा और खिरिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कुशीनगर में होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भटहट के बच्चों

डीघवा चौराहा सड़क हादसा : 1 महिला की दर्दनाक मौत, शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर जीडी इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा, छठ पर्व मनाने ननिहाल जा रही थी पिंकी; चालक फरार गोरखपुर। गोरखपुर के डीघवा चौराहा सड़क हादसा में शुक्रवार को

सांसद रवि किशन ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं, व्रती माताओं-बहनों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

गोरखपुर। सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने छठ महापर्व के अवसर पर गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश, देश और विदेशों में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं

Gorakhpur News: छठ पर्व पर राजघाट में सुरक्षा सख्त, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परखी व्यवस्था; गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश गोरखपुर।

Gorakhpur News: शराब और अश्लील गानों को लेकर मारपीट, 6 गिरफ्तार; डीजे का भी चालान

गोला के गोपालपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद; शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई गोला बाजार, गोरखपुर, 13 नवंबर। गोला थाना क्षेत्र