GPN

LIVE
Updating...
LATEST NEWS

गोरखपुर महोत्सव 2026: कल से चम्पा देवी पार्क में सजेगी सुरों की महफिल, बादशाह और पवन सिंह मचाएंगे धूम!

Table of Contents

गोरखपुर | जनपदवासियों का इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है। गोरखपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ रविवार, 11 जनवरी से होगा, जो 17 जनवरी तक चलेगा। संगीत, कला, संस्कृति, खेल और विकास के विविध रंगों से सजा यह महोत्सव अब तक का जनपद का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा। चम्पा देवी पार्क में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन 11 जनवरी को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया किया जाएगा। 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों व खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, जबकि 17 जनवरी को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

यह जानकारी मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। मंडलायुक्त ने बताया कि महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक मुख्य मंच पर आयोजित किए जाएंगे, जबकि शिल्प मेला, फूड कोर्ट, व्यावसायिक स्टॉल और अन्य गतिविधियां 17 जनवरी तक निरंतर चलती रहेंगी।

गोरखपुर महोत्सव

सितारों की चमक: बादशाह, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे जलवा

मंडलायुक्त ने बताया कि इस बार गोरखपुर महोत्सव में सदर सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक-अभिनेता पवन सिंह तथा देश के प्रसिद्ध रैपर बादशाह जैसे बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त अनेक सांस्कृतिक दल और कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना और स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से इस बार लोकल कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को विशेष रूप से मंच दिया जा रहा है।

टैलेंट हंट और खेल गतिविधियों का होगा आयोजन

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं, इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं, महिला प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां तथा विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इसके साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भव्य शिल्प मेला भी लगाया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा और सुचारू यातायात की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए। महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं, ताकि यातायात जाम की स्थिति न बने और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गोरखपुर महोत्सव 2026 को सकुशल, भव्य और यादगार बनाया जा सके। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी दीपक मीणा, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन तथा जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

Read more news: प्रतिभाओं का महाकुंभ: MCA पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी से सजेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव!

1 thought on “गोरखपुर महोत्सव 2026: कल से चम्पा देवी पार्क में सजेगी सुरों की महफिल, बादशाह और पवन सिंह मचाएंगे धूम!”

Leave a Comment

Latest news

LATEST NEWS
1 week ago
1 week ago
3 weeks ago
4 weeks ago
4 weeks ago
4 weeks ago
4 weeks ago
4 weeks ago
4 weeks ago

युद्ध के मुहाने पर दुनिया: पाकिस्तान वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप का ‘विनाशकारी’ तेवर; ईरान की होगी पूर्ण घेराबंदी, बोले “ईरान के पास जो थोड़ा बचा है, उसे भी खत्म कर देंगे”

12 अप्रैल 2026 विश्व राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत तनावपूर्ण रहा। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई ऐतिहासिक शांति वार्ता किसी समझौते पर पहुँचे बिना ही

नारी शक्ति का उदय: पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों से किया आह्वान; महिला आरक्षण विधेयक पर माँगा ‘एक स्वर’ में समर्थन, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

नई दिल्ली: 12 अप्रैल 2026 लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक सशक्त संदेश देते हुए देश की आधी आबादी के हक में

न्याय की चौखट: ‘थाना समाधान दिवस’ में गूँजी फरियादियों की आवाज़; गोला में जमीनी विवादों का बोलबाला, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर प्रधान प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु शनिवार को गोरखपुर जनपद

भक्ति का महाकुंभ: ‘सतचंडी यज्ञ’ की पूर्णाहुति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; पटौहा में नौ दिनों तक गूँजे वैदिक मंत्र, मानस मधुकर की कथा ने किया भाव-विभोर

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 आध्यात्मिक ऊर्जा और लोक कल्याण की कामना के साथ गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अंतर्गत पटौहा गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में

शक्ति की उपासना: ‘गोरखनाथ मंदिर’ में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; भक्ति भाव से धोए नौ कन्याओं के पांव, परोसा मिष्ठान और लिया आशीर्वाद

गोरखपुर: 27 मार्च 2026 चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर जब पूरा देश शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में लीन है, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी

रोजगार की राह: ‘राप्ती नगर डिपो’ के लिए बस चालकों की सीधी भर्ती; 10 अप्रैल को गोला में सजेगा चयन शिविर, जानें योग्यता और चयन की पूरी प्रक्रिया

गोलाबाजार, गोरखपुर: 27 मार्च 2026 परिवहन विभाग ने गोरखपुर जनपद के कुशल चालकों को सरकारी तंत्र से जुड़ने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। आगामी 10 अप्रैल को गोला