GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: तरैना नाले में मिला तीन माह के मासूम का शव, लाल स्वेटर पहने बच्चे की नहीं हो सकी पहचान

Table of Contents

सुबह टहलने निकले लोगों की पड़ी नजर, जप्ती गांव के पास पुल के नीचे पानी में उतराता मिला शव; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जप्ती के पूरब स्थित तरैना नाले के पुल के नीचे रविवार तड़के करीब तीन माह के अज्ञात शिशु का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

गोरखपुर के तरैना नाले में शिशु का शव मिलने की घटना का फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कुछ लोग जप्ती गांव के पूरब तरैना नाले पर बने पुल की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे पानी में उतराती एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह एक शिशु का शव निकला। शिशु ने लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जानीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले के पानी से बाहर निकलवाया।

शिशु की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार, मृत शिशु की उम्र करीब तीन माह बताई जा रही है। वह लड़का है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिशु का शव नाले में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही शिशु की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

54 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago
3 days ago

Gorakhpur News: परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन का काउंटडाउन शुरू, 25 नवंबर से पांच दिन चलेगी काउंसिलिंग; तारीखवार शेड्यूल जारी

वरिष्ठता सूची के आधार पर बुलाए जाएंगे शिक्षक, 29 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया; तय तारीख पर नहीं पहुंचे तो पदोन्नति के दावे पर पड़ सकता है असर गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों

Gorakhpur News: तरैना नाले में मिला तीन माह के मासूम का शव, लाल स्वेटर पहने बच्चे की नहीं हो सकी पहचान

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में जप्ती गांव के पास तरैना नाले के पुल के नीचे तीन माह के अज्ञात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

गोरखपुर में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत; चार घायल

गोला-कौड़ीराम मार्ग पर बर्राह चौराहे के पास तड़के करीब ढाई बजे हुआ हादसा, मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार गोला बाजार, गोरखपुर। 22 नवंबर। गोला थाना क्षेत्र के गोला-कौड़ीराम

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 77 शिकायतें आईं, सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण

गेहूं की बोई फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित ने दिया प्रार्थना पत्र गोलाबाजार, गोरखपुर, 21 नवंबर। गोला तहसील सभागार

गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की दर्दनाक मौत, 23 सेकंड के CCTV में कैद हुआ हादसा

NH-24 पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को मारी टक्कर, महावत और 15 वर्षीय सहयोगी गंभीर रूप से घायल; चालक फरार गोरखपुर, 21 नवंबर। बेलीपार थाना क्षेत्र

गोरखपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिली नई गति

चम्पा देवी पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वितरण, गोरखपुर के 35 हजार और देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को मिली सौगात तकनीक से जुड़ेंगे युवा,