GPN

LIVE
Updating...

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, चालक और मालिक पर मुकदमा

Table of Contents

कुड़ाघाट में हादसे के बाद परिवार में मातम, डीएम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया भरोसा; मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुड़ाघाट स्थित आवास विकास कॉलोनी चौराहे पर जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार ने अपना बेटा खो दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आर्यवर्धन सिंह आवास विकास कॉलोनी, कुड़ाघाट निवासी ओमकार सिंह के बड़े बेटे थे। वह एयरफोर्स केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कुड़ाघाट चौराहे पर जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गोरखपुर जेसीबी हादसा में 14 वर्षीय छात्र की मौत के बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी दीपक मीणा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय जेसीबी पर कई लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक और वाहन पर सवार अन्य लोग जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

जेसीबी हादसे में चालक और मालिक पर मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसपी सिटी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

गोरखपुर जेसीबी हादसा में 14 वर्षीय छात्र की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद जेसीबी

परिजनों ने जेसीबी चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को पांच लाख की सहायता

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन उनके साथ खड़ा है और परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

14 वर्षीय छात्र की मौत से इलाके में शोक

महज 14 साल की उम्र में आर्यवर्धन की मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है। जिस उम्र में बच्चे अपने भविष्य के सपने संजोते हैं, उस उम्र में एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भारी मशीनों के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

31 minutes ago
10 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
11 hours ago
11 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, चालक और मालिक पर मुकदमा

कुड़ाघाट में हादसे के बाद परिवार में मातम, डीएम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया भरोसा; मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता गोरखपुर।

गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या-जनकपुर धाम एक्सप्रेस और भुज-बरौनी अमृत भारत को मिली मंजूरी

सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री के पत्रों का हवाला देते हुए दी जानकारी, गोरखपुर होकर गुजरेंगी दोनों ट्रेनें गोरखपुर। पूर्वांचल की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में

देवकही पहुंचे अखिलेश यादव, पीडीए रथ से किया रोड शो; जनसभा में गोरखपुर के विकास का मुद्दा उठाया

एयरपोर्ट से देवकही तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण चौरीचौरा के औद्योगिक विकास की मांग उठी, 2027

पुरानी पेंशन से पदोन्नति तक 24 मांगों को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजेश धर दूबे के नेतृत्व में सौंपे दो मांगपत्र, टीईटी, वेतन वृद्धि, स्थानांतरण और अवकाश से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं गोरखपुर। पुरानी

डीएम दीपक मीणा ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील

30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराएं परिवार का विवरण, प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी यूनिक SE ID 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना करने वाले परिवारों

11 से 17 जनवरी तक सजेगा गोरखपुर महोत्सव 2027, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा मुख्य मंच

11 से 13 जनवरी तक होंगे प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 जनवरी तक चलेगा शिल्प मेला और विभागीय प्रदर्शनी स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मुख्य मंच पर अवसर, मंडलायुक्त की अध्यक्षता