GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 निरीक्षकों का तबादला

Table of Contents

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के निरीक्षक किए गए इधर से उधर; डीआईजी एस. चनप्पा ने 15 नवंबर को जारी किया आदेश

गोरखपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के बीच गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा की ओर से जारी आदेश के तहत नागरिक पुलिस के 67 निरीक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला किया गया है। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों में तैनात निरीक्षक शामिल हैं।

चार जिलों के निरीक्षकों का हुआ तबादला

डीआईजी कार्यालय से 15 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, गोरखपुर परिक्षेत्र के चारों जनपदों में तैनात निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में प्रत्येक निरीक्षक का नाम, पीएनओ नंबर, गृह जनपद, वर्तमान तैनाती और नवीन तैनाती वाले जनपद का विवरण दिया गया है।

गोरखपुर परिक्षेत्र में 67 पुलिस निरीक्षकों के तबादले का आदेश

इस फेरबदल में गोरखपुर से देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज सहित अन्य जनपदों में निरीक्षकों को भेजा गया है। इसी तरह देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में तैनात निरीक्षकों को भी परिक्षेत्र के दूसरे जनपदों में नई तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज युवती की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर की गई कार्रवाई

जारी आदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 का उल्लेख करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र का हवाला दिया गया है। आदेश के मुताबिक, निर्धारित कटऑफ तिथि 31 मई 2027 तक विगत चार वर्षों में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर रहे निरीक्षकों के संबंध में संबंधित जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर यह स्थानांतरण किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

डीआईजी एस. चनप्पा की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती वाले जनपदों के लिए कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रधान लिपिक को स्थानांतरण आदेशों को संबंधित रोल सिस्टम में फीड कराने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
15 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

Kaushambi News: कौशाम्बी में 4.23 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा, 19 नवंबर से एमडीए अभियान

कनइल और मुरातगंज ब्लॉक में 7 दिसंबर तक चलेगा अभियान, 391 टीमें और 782 दवा प्रदाता किए गए तैनात कौशाम्बी, 16 नवंबर 2026। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कौशाम्बी

Gorakhpur News: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 निरीक्षकों का तबादला

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के निरीक्षक किए गए इधर से उधर; डीआईजी एस. चनप्पा ने 15 नवंबर को जारी किया आदेश गोरखपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में सांसद रवि किशन ने सिर पर उठाया छठ पूजा का दउरा, व्रतियों को दी शुभकामनाएं

छठी मैया की भक्ति में दिखे सांसद, सूर्यदेव और छठी मैया से सभी व्रतियों के सुख-समृद्धि की कामना की गोरखपुर। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर गोरखनाथ मंदिर

Gorakhpur News: डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की पुत्रों की मंगलकामना, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गोला के पक्का घाट, श्याम घाट और मुक्ति धाम शीतला घाट सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, नगर पंचायत ने साफ-सफाई और प्रकाश की कराई व्यवस्था गोला बाजार, गोरखपुर। लोकआस्था

Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज युवती की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

खाना बनाने को लेकर घर में हुई थी कहासुनी, घर से निकली 20 वर्षीय श्वेता का गंगवल गांव के तालाब में मिला शव गोला बाजार, गोरखपुर | 15 नवंबर। गोरखपुर

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 70 हजार नकदी और सोने की दो चेन चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एक व्यक्ति की पहचान का दावा करते हुए थाने में दी नामजद तहरीर गोला बाजार, गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में चोरों