GPN

LIVE
Updating...

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 77 शिकायतें आईं, सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण

Table of Contents

गेहूं की बोई फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित ने दिया प्रार्थना पत्र

गोलाबाजार, गोरखपुर, 21 नवंबर। गोला तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

गोला तहसील समाधान दिवस में शिकायतें सुनते अधिकारी
गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस

समाधान दिवस में इस बार फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। वहीं, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। इसके अलावा कुछ विभागों के कर्मचारी थोड़ी देर रुकने के बाद कार्यक्रम स्थल से चले गए।

गेहूं की फसल पलटकर दोबारा बुआई करने का आरोप

समाधान दिवस में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव निवासी शशि प्रकाश पांडेय पुत्र रामप्रकाश पांडेय ने खेत में बोई गई गेहूं की फसल को पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बारीडीहा गांव के हवेली तप्पा, परगना चिल्लूपार स्थित उनके चक में धान की फसल कटने के बाद करीब 20 दिन पहले गेहूं की बुआई की गई थी। आरोप है कि 18 नवंबर को विपक्षियों ने उनकी बोई हुई गेहूं की फसल को पलट दिया और खेत में दोबारा जबरन बुआई कर दी।

विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप

शशि प्रकाश पांडेय का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बाढ़ेपर गांव निवासी अयोध्या यादव पुत्र जयपाल, सुरेंद्र यादव पुत्र अयोध्या यादव और सिधुआपार निवासी उर्मिला पांडेय पत्नी हृदय प्रकाश पांडेय को शिकायत में विपक्षी बनाया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और खेत पर अपना अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

समाधान दिवस में तहसीलदार गोला सत्येंद्र कुमार मौर्य के अलावा एसडीओ रमेश कुशवाह, एबीएसए महेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार, एडीओ पंचायत संजय प्रसाद, अमीन रमेश पांडेय, पृथ्वीनाथ गुप्ता, राजेश सिंह और लल्लन प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

31 minutes ago
5 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 77 शिकायतें आईं, सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण

गेहूं की बोई फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित ने दिया प्रार्थना पत्र गोलाबाजार, गोरखपुर, 21 नवंबर। गोला तहसील सभागार

गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की दर्दनाक मौत, 23 सेकंड के CCTV में कैद हुआ हादसा

NH-24 पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को मारी टक्कर, महावत और 15 वर्षीय सहयोगी गंभीर रूप से घायल; चालक फरार गोरखपुर, 21 नवंबर। बेलीपार थाना क्षेत्र

गोरखपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिली नई गति

चम्पा देवी पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वितरण, गोरखपुर के 35 हजार और देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को मिली सौगात तकनीक से जुड़ेंगे युवा,

फाइलेरिया की दवा से हिचकें नहीं, यह सुरक्षित है : मौलाना मोहम्मद अख्तर रजा

एमडीए अभियान में दवा सेवन के लिए शहर काजी अकबरपुर ने की अपील, बोले—दवा से डरें नहीं, दवा से ही बचाव है कानपुर देहात, 20 नवंबर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को

सीएम योगी की माता के निधन पर सांसद रवि किशन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

सावित्री देवी के निधन को बताया अपूरणीय क्षति, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की

जमुना निषाद के संघर्षों ने बदली समाज की राजनीतिक पहचान : संजय निषाद

पूर्व मंत्री की 16वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव खुटहन खास पहुंचे कैबिनेट मंत्री, समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि गोरखपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद की 16वीं पुण्यतिथि