GPN

LIVE
Updating...

जमुना निषाद के संघर्षों ने बदली समाज की राजनीतिक पहचान : संजय निषाद

Table of Contents

पूर्व मंत्री की 16वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव खुटहन खास पहुंचे कैबिनेट मंत्री, समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद की 16वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव खुटहन खास स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जमुना निषाद का जीवन समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए किए गए संघर्षों की मिसाल है। उन्होंने समाज को संगठित करने और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्षों ने निषाद समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने की दिखाई राह

संजय निषाद ने कहा कि आज निषाद समाज के लोग बीडीसी, ग्राम प्रधान, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों तक पहुंच रहे हैं। इसके पीछे स्वर्गीय जमुना निषाद के संघर्षों और उनके द्वारा जगाई गई राजनीतिक चेतना का बड़ा योगदान है।

जमुना निषाद की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते संजय निषाद
जमुना निषाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उन्होंने कहा कि जमुना निषाद के पास जब कोई बड़ा पद नहीं था, तब भी वह आम लोगों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, एसडीएम, पुलिस अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के सामने मजबूती से आवाज उठाते थे। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को राजनीति में भागीदारी करने का रास्ता दिखाया।

सम्मान और अधिकार के लिए समाज को किया एकजुट

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब निषाद समाज के लोग अपनी पहचान बताने में भी संकोच करते थे। समाज को अलग-अलग नामों से संबोधित किया जाता था। ऐसे दौर में जमुना निषाद ने लोगों को एकजुट कर सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ने का साहस दिया।

उन्होंने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि जमुना निषाद चाहते थे कि गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षित होकर समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल करें। उन्होंने भेदभाव और शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों में जागरूकता पैदा की।

भावुक होते हुए संजय निषाद ने कहा कि जमुना निषाद हम सभी के अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे। उनका संदेश था—’मेरे गिरते हुए झंडे को थाम लेना।’ आज पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करे और उनके संघर्षों की विरासत को आगे बढ़ाए।

जनप्रतिनिधियों ने भी याद किया योगदान

कार्यक्रम में सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि स्वर्गीय जमुना निषाद गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज थे। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

गोरखपुर से लोकसभा प्रत्याशी रहीं काजल निषाद ने कहा कि जमुना निषाद उनके अभिभावक थे। राजनीति में उन्हें जो साहस और प्रेरणा मिली, उसका श्रेय वह स्वर्गीय जमुना निषाद को देती हैं। उन्होंने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाज के लिए संघर्ष करने की सीख उनसे ही प्राप्त की।

स्वर्गीय जमुना निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद ने कहा कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। शिक्षा, एकता और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजमती देवी ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय जमुना निषाद के संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मनोज निषाद, बहादुर निषाद, विनोद निषाद, अनिल निषाद, परमहंस निषाद, लाल निषाद, लाल साहनी, विक्की निषाद, राजेश निषाद, मदन यादव, बालेश्वर यादव, संजय यादव, रमेश चंद्र निषाद, बेचू लाल साहनी, श्रवण निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

31 minutes ago
44 minutes ago
58 minutes ago
1 hour ago
13 hours ago
15 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago

जमुना निषाद के संघर्षों ने बदली समाज की राजनीतिक पहचान : संजय निषाद

पूर्व मंत्री की 16वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव खुटहन खास पहुंचे कैबिनेट मंत्री, समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि गोरखपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद की 16वीं पुण्यतिथि

जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले आर्यवर्धन के परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

गोरखपुर में 14 वर्षीय छात्र की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना, बोले—घटना में जिम्मेदार लोगों की तय होगी जवाबदेही गोरखपुर। अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर ऑनलाइन भरा 40 सवालों वाला फॉर्म, 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वगणना का अवसर गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर

रेलवे डेयरी कॉलोनी में चोरों का आतंक, रेलकर्मी के घर से 4.30 लाख की संपत्ति चोरी

ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर, पीआरकेएस के यूथ अध्यक्ष देवेश सिंह ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

फाइलेरिया से बचना है तो दवा खाना है… बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

एमडीए अभियान से पहले रहनियापुर में निकली जागरूकता रैली, 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा कानपुर देहात, 19 नवंबर 2026। “फाइलेरिया से बचना

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, चालक और मालिक पर मुकदमा

कुड़ाघाट में हादसे के बाद परिवार में मातम, डीएम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया भरोसा; मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता गोरखपुर।