GPN

LIVE
Updating...

फाइलेरिया से बचना है तो दवा खाना है… बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Table of Contents

एमडीए अभियान से पहले रहनियापुर में निकली जागरूकता रैली, 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

कानपुर देहात, 19 नवंबर 2026। “फाइलेरिया से बचना है तो दवा खाना है” के संदेश के साथ अकबरपुर ब्लॉक के रहनियापुर गांव में बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रहनियापुर से निकली इस रैली में रोगी हितकारी मंच (पीएसपी) के सदस्यों और कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव और सामूहिक दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया।

फाइलेरिया एमडीए अभियान के तहत रहनियापुर में जागरूकता रैली निकालते बच्चे

एएनएम मनोज कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे “दवा खाएंगे, फाइलेरिया भगाएंगे” और “एक भी छूटे नहीं, सब दवा खाएं” जैसे नारे लगाते रहे। बच्चों की इस पहल से ग्रामीणों का ध्यान अभियान की ओर आकर्षित हुआ।

बच्चों को बनाया जागरूकता का दूत

कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने कहा कि बच्चे जब घर जाकर अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को दवा खाने के लिए प्रेरित करते हैं, तो उसका सकारात्मक असर पड़ता है। इसी सोच के साथ बच्चों को जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बच्चे स्वयं भी पात्रता के अनुसार दवा सेवन करेंगे और अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा एमडीए अभियान

एएनएम मनोज कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है। इसके कारण हाथीपांव और हाइड्रोसील जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली दवा का सेवन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूर करें।

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र लोगों को आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवाएं खिलाएंगे। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी।

रैली में शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी रहे शामिल

जागरूकता रैली में शिक्षक दीपा, प्रणव, अंजू पाल, प्रज्ञा कुशवाहा, स्वास्थ्य सखी आशा देवी, प्रधानाचार्य पुष्पा देवी, आशा मोती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

32 minutes ago
2 hours ago
12 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
13 hours ago
13 hours ago
1 day ago
1 day ago

फाइलेरिया से बचना है तो दवा खाना है… बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

एमडीए अभियान से पहले रहनियापुर में निकली जागरूकता रैली, 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा कानपुर देहात, 19 नवंबर 2026। “फाइलेरिया से बचना

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, चालक और मालिक पर मुकदमा

कुड़ाघाट में हादसे के बाद परिवार में मातम, डीएम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया भरोसा; मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता गोरखपुर।

गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या-जनकपुर धाम एक्सप्रेस और भुज-बरौनी अमृत भारत को मिली मंजूरी

सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री के पत्रों का हवाला देते हुए दी जानकारी, गोरखपुर होकर गुजरेंगी दोनों ट्रेनें गोरखपुर। पूर्वांचल की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में

देवकही पहुंचे अखिलेश यादव, पीडीए रथ से किया रोड शो; जनसभा में गोरखपुर के विकास का मुद्दा उठाया

एयरपोर्ट से देवकही तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण चौरीचौरा के औद्योगिक विकास की मांग उठी, 2027

पुरानी पेंशन से पदोन्नति तक 24 मांगों को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजेश धर दूबे के नेतृत्व में सौंपे दो मांगपत्र, टीईटी, वेतन वृद्धि, स्थानांतरण और अवकाश से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं गोरखपुर। पुरानी

डीएम दीपक मीणा ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील

30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराएं परिवार का विवरण, प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी यूनिक SE ID 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना करने वाले परिवारों