GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: चंद पलों में उजड़ गई दुनिया! कबाड़ के ठेले को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी गंभीर

Table of Contents

चौरीचौरा के देवीपुर गांव के पास हुआ हादसा, ठेले से गोरखपुर लौट रहा था दंपती; घायल महिला अस्पताल में भर्ती

गोरखपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कबाड़ लदे ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चला रहे 38 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कबाड़ लेकर गोरखपुर लौट रहा था दंपती

मिली जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के नीना थापा निवासी बाबूहक (38), पुत्र ओहबली, कबाड़ बीनने का काम करते थे। मंगलवार को वह चौरीचौरा क्षेत्र से कबाड़ इकट्ठा कर अपनी पत्नी मोबिदा खातून (36) के साथ ठेले पर लादकर गोरखपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान देवीपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला चला रहे बाबूहक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मोबिदा खातून को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

44 minutes ago
1 hour ago
1 hour ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: चंद पलों में उजड़ गई दुनिया! कबाड़ के ठेले को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी गंभीर

चौरीचौरा के देवीपुर गांव के पास हुआ हादसा, ठेले से गोरखपुर लौट रहा था दंपती; घायल महिला अस्पताल में भर्ती गोरखपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम

Gorakhpur News: रेल विहार पुलिस चौकी को मिला नया भवन, डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया लोकार्पण

शाहपुर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, शिकायतों के निस्तारण और त्वरित पुलिस सहायता में होगी सहूलियत गोरखपुर। शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रेल विहार पुलिस चौकी को

Kanpur Dehat News: टूटा दवा का भ्रम तो 67 लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा, अधिकारियों की पहल लाई रंग

सिंगसियापुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत बढ़ापुर गांव में चला सघन एमडीए अभियान, कोटेदार के सहयोग से 35 लोगों ने किया दवा का सेवन कानपुर देहात। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व, पुण्य और मोक्ष की कामना के साथ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, स्नान-दान और दीपदान की है विशेष धार्मिक परंपरा गोरखपुर। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर शातिर चोर का खेल! मालिक का नाम पूछकर केबिन में घुसा, 1.41 लाख रुपये लेकर फरार

कर्मचारी को बातचीत में उलझाकर दराज से उड़ाई बिक्री की रकम, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस गोरखपुर। पेट्रोल

Gorakhpur News: रोटावेटर में फंसी मजदूर की मौत, शव लेकर भाग रहा ट्रैक्टर चालक सहजनवां में गिरफ्तार

खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों को सूचना देने के बजाय ट्रैक्टर लेकर निकल पड़ा चालक; मदरहा रेगुलेटर के पास पुलिस ने पकड़ा गोरखपुर। खेत की जुताई