GPN

LIVE
Updating...

Kanpur Dehat News: टूटा दवा का भ्रम तो 67 लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा, अधिकारियों की पहल लाई रंग

Table of Contents

सिंगसियापुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत बढ़ापुर गांव में चला सघन एमडीए अभियान, कोटेदार के सहयोग से 35 लोगों ने किया दवा का सेवन

कानपुर देहात। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सघन सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत अकबरपुर ब्लॉक के बढ़ापुर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंगसियापुर के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों और पीएसपी सदस्यों के प्रयास से दवा खाने से हिचकिचा रहे लोगों की झिझक दूर हुई। अभियान के दौरान कुल 67 लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया।

कानपुर देहात के बढ़ापुर गांव में फाइलेरिया एमडीए अभियान के दौरान दवा खाते ग्रामीण

अभियान का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रियंका वाजपेयी ने किया। उनके साथ पीएसपी सदस्य एवं कोटेदार विष्णु प्रताप सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कई परिवारों में दवा खाने से बुखार, कमजोरी और पेट खराब होने जैसी आशंकाएं थीं। सीएचओ ने लोगों को समझाया कि दवा सेवन के बाद कुछ लोगों में हल्की प्रतिक्रिया हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

कोटेदार के भरोसे से 35 लोगों ने खाई दवा

अभियान में कोटेदार विष्णु प्रताप सिंह की भूमिका अहम रही। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उनके सहयोग और समझाने से 35 लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। जिन घरों में पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध या असहयोग का सामना करना पड़ता था, वहां भी लोगों ने आगे बढ़कर दवा खाई।

अधिकारियों के समझाने पर पहली बार 20 लोगों ने किया सेवन

अभियान का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने अकबरपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. खान के साथ पर्यवेक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गांव पहुंचकर उन परिवारों से सीधे संवाद किया, जो पहले एमडीए अभियान के दौरान दवा खाने से इनकार कर चुके थे।

कानपुर देहात के बढ़ापुर गांव में फाइलेरिया एमडीए अभियान के दौरान दवा खाते ग्रामीण

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और इससे बचाव के लिए निर्धारित एमडीए दवा का सेवन जरूरी है। समझाने के बाद 20 ऐसे लोगों ने पहली बार दवा खाई, जिन्होंने पहले कभी इसका सेवन नहीं किया था। वहीं, 12 लोग जो इस बार दवा खाने से मना कर रहे थे, वे भी राजी हो गए।

इस तरह कोटेदार के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से कुल 67 लोगों ने दवा का सेवन किया और अभियान को सफलता मिली।

भोजन के बाद ही करें दवा का सेवन

सीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि जिले में 19 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 15.37 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब भी दवा खिलाने वाली टीम उनके घर पहुंचे तो वे भोजन के बाद निर्धारित दवा का सेवन अवश्य करें। फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान में जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

GPN News | देश-दुनिया की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

42 minutes ago
1 hour ago
1 hour ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: चंद पलों में उजड़ गई दुनिया! कबाड़ के ठेले को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी गंभीर

चौरीचौरा के देवीपुर गांव के पास हुआ हादसा, ठेले से गोरखपुर लौट रहा था दंपती; घायल महिला अस्पताल में भर्ती गोरखपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम

Gorakhpur News: रेल विहार पुलिस चौकी को मिला नया भवन, डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया लोकार्पण

शाहपुर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, शिकायतों के निस्तारण और त्वरित पुलिस सहायता में होगी सहूलियत गोरखपुर। शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रेल विहार पुलिस चौकी को

Kanpur Dehat News: टूटा दवा का भ्रम तो 67 लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा, अधिकारियों की पहल लाई रंग

सिंगसियापुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत बढ़ापुर गांव में चला सघन एमडीए अभियान, कोटेदार के सहयोग से 35 लोगों ने किया दवा का सेवन कानपुर देहात। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व, पुण्य और मोक्ष की कामना के साथ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, स्नान-दान और दीपदान की है विशेष धार्मिक परंपरा गोरखपुर। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर शातिर चोर का खेल! मालिक का नाम पूछकर केबिन में घुसा, 1.41 लाख रुपये लेकर फरार

कर्मचारी को बातचीत में उलझाकर दराज से उड़ाई बिक्री की रकम, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस गोरखपुर। पेट्रोल

Gorakhpur News: रोटावेटर में फंसी मजदूर की मौत, शव लेकर भाग रहा ट्रैक्टर चालक सहजनवां में गिरफ्तार

खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों को सूचना देने के बजाय ट्रैक्टर लेकर निकल पड़ा चालक; मदरहा रेगुलेटर के पास पुलिस ने पकड़ा गोरखपुर। खेत की जुताई