GPN

LIVE
Updating...

गोरखपुर में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत; चार घायल

Table of Contents

गोला-कौड़ीराम मार्ग पर बर्राह चौराहे के पास तड़के करीब ढाई बजे हुआ हादसा, मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

गोला बाजार, गोरखपुर। 22 नवंबर। गोला थाना क्षेत्र के गोला-कौड़ीराम मार्ग पर बर्राह चौराहे के पास रविवार तड़के करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय बिंदू देवी पत्नी रघुवर जायसवाल की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में चालक राहुल मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गोला के सुअरज निवासी रघुवर जायसवाल शनिवार को अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार तड़के कार्यक्रम से लौटते समय गांव का ही आकाश भी उनके साथ कार में सवार हो गया। कार में रघुवर जायसवाल (55), उनके पुत्र शुभम (25), आकाश (20), बिंदू देवी और चालक राहुल मिश्रा (35) मौजूद थे।

बताया जाता है कि कार हरियाणा नंबर की थी, जिसका पंजीकरण नंबर HR 51 BH 1361 है। वाहन खदरा निवासी राजेश विश्वकर्मा का बताया जा रहा है और उसे खदरा निवासी राहुल मिश्रा चला रहे थे।

पेड़ से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बर्राह चौराहे के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बाईं ओर उतरकर पेड़ से जा टकराई। चालक को नींद आने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे में चालक राहुल मिश्रा और उनके पीछे बैठी बिंदू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिंदू देवी को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल चालक जिला अस्पताल रेफर

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चालक राहुल मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, रघुवर जायसवाल, शुभम और आकाश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना के करीब एक घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से हटा दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। परिजन बिंदू देवी के शव को गोला स्थित सरयू नदी घाट ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

5 hours ago
6 hours ago
6 hours ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago
3 days ago

Gorakhpur News: परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन का काउंटडाउन शुरू, 25 नवंबर से पांच दिन चलेगी काउंसिलिंग; तारीखवार शेड्यूल जारी

वरिष्ठता सूची के आधार पर बुलाए जाएंगे शिक्षक, 29 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया; तय तारीख पर नहीं पहुंचे तो पदोन्नति के दावे पर पड़ सकता है असर गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों

Gorakhpur News: तरैना नाले में मिला तीन माह के मासूम का शव, लाल स्वेटर पहने बच्चे की नहीं हो सकी पहचान

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में जप्ती गांव के पास तरैना नाले के पुल के नीचे तीन माह के अज्ञात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

गोरखपुर में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत; चार घायल

गोला-कौड़ीराम मार्ग पर बर्राह चौराहे के पास तड़के करीब ढाई बजे हुआ हादसा, मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार गोला बाजार, गोरखपुर। 22 नवंबर। गोला थाना क्षेत्र के गोला-कौड़ीराम

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 77 शिकायतें आईं, सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण

गेहूं की बोई फसल पलटकर दोबारा जबरन बुआई करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित ने दिया प्रार्थना पत्र गोलाबाजार, गोरखपुर, 21 नवंबर। गोला तहसील सभागार

गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की दर्दनाक मौत, 23 सेकंड के CCTV में कैद हुआ हादसा

NH-24 पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को मारी टक्कर, महावत और 15 वर्षीय सहयोगी गंभीर रूप से घायल; चालक फरार गोरखपुर, 21 नवंबर। बेलीपार थाना क्षेत्र

गोरखपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिली नई गति

चम्पा देवी पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वितरण, गोरखपुर के 35 हजार और देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को मिली सौगात तकनीक से जुड़ेंगे युवा,