GPN

LIVE
Updating...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

Table of Contents

गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर ऑनलाइन भरा 40 सवालों वाला फॉर्म, 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वगणना का अवसर

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में अपने आवास पर जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने स्वगणना पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली के सभी 40 सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी दर्ज की। इस दौरान प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा भी मौजूद रहीं।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वगणना जनगणना 2027

मुख्यमंत्री ने इस पहल के माध्यम से प्रदेशवासियों को जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें और इस राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दें।

जनगणना विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। जनगणना से प्राप्त प्रामाणिक और सटीक आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास की योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वगणना जनगणना 2027

उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास की प्राथमिकताएं तय कर सकती है और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जानकारी सही-सही दर्ज करानी चाहिए।

30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन स्वगणना

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने और अपने परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारियां स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाली पहचान संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी है। घर-घर जनगणना के दौरान आने वाले जनगणना कर्मियों को यह संख्या उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद प्रदेश में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।

युवाओं से बुजुर्गों की मदद करने की अपील

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे स्वगणना की ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के साथ अपने माता-पिता, बुजुर्गों और पड़ोसियों को भी जानकारी दर्ज कराने में मदद करें। उन्होंने प्रदेशवासियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सही और सटीक विवरण उपलब्ध कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री की ओर से स्वयं स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करना अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना और जनगणना के आंकड़ों को विश्वसनीय बनाना है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

3 hours ago
3 hours ago
3 hours ago
3 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago

जमुना निषाद के संघर्षों ने बदली समाज की राजनीतिक पहचान : संजय निषाद

पूर्व मंत्री की 16वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव खुटहन खास पहुंचे कैबिनेट मंत्री, समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि गोरखपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद की 16वीं पुण्यतिथि

जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले आर्यवर्धन के परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

गोरखपुर में 14 वर्षीय छात्र की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना, बोले—घटना में जिम्मेदार लोगों की तय होगी जवाबदेही गोरखपुर। अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की जनगणना-2027 की स्वगणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर ऑनलाइन भरा 40 सवालों वाला फॉर्म, 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वगणना का अवसर गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर

रेलवे डेयरी कॉलोनी में चोरों का आतंक, रेलकर्मी के घर से 4.30 लाख की संपत्ति चोरी

ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर, पीआरकेएस के यूथ अध्यक्ष देवेश सिंह ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

फाइलेरिया से बचना है तो दवा खाना है… बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

एमडीए अभियान से पहले रहनियापुर में निकली जागरूकता रैली, 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा कानपुर देहात, 19 नवंबर 2026। “फाइलेरिया से बचना

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, चालक और मालिक पर मुकदमा

कुड़ाघाट में हादसे के बाद परिवार में मातम, डीएम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया भरोसा; मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता गोरखपुर।