GPN

LIVE
Updating...

गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या-जनकपुर धाम एक्सप्रेस और भुज-बरौनी अमृत भारत को मिली मंजूरी

Table of Contents

सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री के पत्रों का हवाला देते हुए दी जानकारी, गोरखपुर होकर गुजरेंगी दोनों ट्रेनें

गोरखपुर। पूर्वांचल की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में दो नई रेल सेवाओं को मंजूरी मिली है। इनमें अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन और गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों रेल सेवाएं गोरखपुर होकर गुजरेंगी। सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मिले पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस

गोरखपुर होकर दो नई ट्रेनें चलाने की स्वीकृति की जानकारी देते सांसद रवि किशन
गोरखपुर होकर चलेंगी दो नई ट्रेनें, सांसद रवि किशन ने दी जानकारी

सांसद के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को जारी रेल मंत्री के पत्र में ट्रेन संख्या 15596/15595 अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। यह ट्रेन गोरखपुर और सीतामढ़ी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इस रेल सेवा से अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय की ओर से 14 नवंबर को जारी सूचना के मुताबिक, यह साप्ताहिक सेवा लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भी गोरखपुर होकर गुजरेगी

दूसरी रेल सेवा के रूप में ट्रेन संख्या 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को गोरखपुर होकर चलाने की स्वीकृति मिली है। सांसद को 26 सितंबर 2026 को भेजे गए रेल मंत्री के पत्र में इसकी जानकारी दी गई थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ते हुए करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में गोरखपुर भी शामिल है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित करने की योजना के तहत स्वीकृत की गई है।

पर्यटन और क्षेत्रीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

इन दोनों रेल सेवाओं से गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, वहीं भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस से पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच आवागमन आसान होगा।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने इन रेल सेवाओं की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और रेल मंत्री के सहयोग से रेलवे का विस्तार हो रहा है। गोरखपुर और पूर्वांचल में बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना और गोरखपुर को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

31 minutes ago
54 minutes ago
1 hour ago
1 hour ago
2 hours ago
24 hours ago
24 hours ago
24 hours ago
1 day ago

गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या-जनकपुर धाम एक्सप्रेस और भुज-बरौनी अमृत भारत को मिली मंजूरी

सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री के पत्रों का हवाला देते हुए दी जानकारी, गोरखपुर होकर गुजरेंगी दोनों ट्रेनें गोरखपुर। पूर्वांचल की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में

देवकही पहुंचे अखिलेश यादव, पीडीए रथ से किया रोड शो; जनसभा में गोरखपुर के विकास का मुद्दा उठाया

एयरपोर्ट से देवकही तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण चौरीचौरा के औद्योगिक विकास की मांग उठी, 2027

पुरानी पेंशन से पदोन्नति तक 24 मांगों को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री और बीएसए को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजेश धर दूबे के नेतृत्व में सौंपे दो मांगपत्र, टीईटी, वेतन वृद्धि, स्थानांतरण और अवकाश से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं गोरखपुर। पुरानी

डीएम दीपक मीणा ने खुद पूरी की जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील

30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराएं परिवार का विवरण, प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी यूनिक SE ID 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना करने वाले परिवारों

11 से 17 जनवरी तक सजेगा गोरखपुर महोत्सव 2027, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा मुख्य मंच

11 से 13 जनवरी तक होंगे प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 जनवरी तक चलेगा शिल्प मेला और विभागीय प्रदर्शनी स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मुख्य मंच पर अवसर, मंडलायुक्त की अध्यक्षता

राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में गोरखपुर की सोनम चौधरी ने किया यूपी का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय मंच पर दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर की सोनम चौधरी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सहभागिता पर प्रमाण पत्र मिला।