GPN

LIVE
Updating...

Gorakhpur News: डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की पुत्रों की मंगलकामना, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Table of Contents

गोला के पक्का घाट, श्याम घाट और मुक्ति धाम शीतला घाट सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, नगर पंचायत ने साफ-सफाई और प्रकाश की कराई व्यवस्था

गोला बाजार, गोरखपुर। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को गोला उपनगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए नदी और तालाबों के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पानी में खड़े होकर सूप, नारियल, धूप-दीप, फल और फूल से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संतान के मंगलमय जीवन की कामना की।

गोला में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य

गोला के प्रमुख घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छठ पूजा को लेकर गोला उपनगर के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही तैयारियां और चहल-पहल दिखाई दी। शाम होते-होते पक्का घाट, बेवरी का श्याम घाट, मुक्ति धाम शीतला घाट, बरदसिया घाट, रानीपुर, शिवपुर, मेहड़ा, तुर्कवलिया, बिसरा घाट और बारानगर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई।

गोला में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य

इसके अलावा रामामऊ, नरहन, मदरिया और मदरहा सहित आसपास के गांवों में भी लोगों ने पोखरों की साफ-सफाई कर छठ पूजा की व्यवस्था की थी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया।

निर्जला व्रत रखकर संतान के सुखद जीवन की कामना

छठ महापर्व में व्रती महिलाएं कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करती हैं। इस पर्व में संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की जाती है। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों और पूजा के माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

प्रशासन और नगर पंचायत की रही व्यवस्था

छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। वहीं नगर पंचायत गोला की ओर से घाटों की साफ-सफाई, पथ प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ पर्व मनाया।

GPN News | गोरखपुर की हर खबर

Leave a Comment

Latest news

3 hours ago
4 hours ago
4 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago

Gorakhpur News: डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की पुत्रों की मंगलकामना, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गोला के पक्का घाट, श्याम घाट और मुक्ति धाम शीतला घाट सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, नगर पंचायत ने साफ-सफाई और प्रकाश की कराई व्यवस्था गोला बाजार, गोरखपुर। लोकआस्था

Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज युवती की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

खाना बनाने को लेकर घर में हुई थी कहासुनी, घर से निकली 20 वर्षीय श्वेता का गंगवल गांव के तालाब में मिला शव गोला बाजार, गोरखपुर | 15 नवंबर। गोरखपुर

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 70 हजार नकदी और सोने की दो चेन चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने एक व्यक्ति की पहचान का दावा करते हुए थाने में दी नामजद तहरीर गोला बाजार, गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में चोरों

Gorakhpur News: छठ पर्व पर गोला के बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक चली खरीदारी

सूप, दौरी, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर रही रौनक, गन्ने की भी बढ़ी मांग; ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में दिखी चहल-पहल गोला बाजार, गोरखपुर। लोक आस्था के

Gorakhpur News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पिपरौली का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना भटहट उपविजेता

जुबिली इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित गोरखपुर। जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

Gorakhpur News: बीआरसी चरगावां में 3 दिवसीय प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने पर जोर

सात विकासखंडों के नोडल शिक्षक संकुल और एआरपी हुए शामिल, गतिविधि आधारित शिक्षण और प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का मिला प्रशिक्षण गोरखपुर। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा