Wednesday, May 15, 2024
राम अशीष तिवारी की रिपोर्ट
खजनी (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। खजनी ब्लाक अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खजनी बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बीईओ खजनी राकेश कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में ऊरुवां, बेलघाट और खजनी ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी परीषदीय स्कूलों से आए कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
दृष्टि दिव्यांग बच्चों के लिए गीत संगीत की प्रतियोगिता,छूकर पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहला स्थान प्रिंस कुमार और दूसरा स्थान अमन ने प्राप्त किया। वहीं श्रवण बाधित बालकों के लिए 100 मीटर लंबी दौड़ में प्रथम स्थान किशन और दूसरा स्थान समीर ने प्राप्त किया।
श्रवण बाधित बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुन्दन तथा दूसरा स्थान समीर ने प्राप्त किया। श्रवण बाधित बालिकाओं तथा अस्थि बाधित दिव्यांग बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुभव और दूसरा स्थान शौर्य ने प्राप्त किया। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुपम और द्वितीय स्थान रूपा नें प्राप्त किया। इसी प्रकार बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की रिंग थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रसिका और द्वितीय स्थान अनुपम ने प्राप्त किया।
दिव्यांग बच्चों की इस खेलकूद प्रतियोगिता में बीईओ राकेश पांडेय तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक ओम प्रकाश रावत, स्पेशल एजुकेटर रजनीश तिवारी, यतेन्द्र, अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, संदीप पांडेय, रूबी, रामराज, सुरेश यादव, राम विलास मौर्या, सुरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष त्रिपाठी, मुरारी लाल, आभा पांडेय, सुधीर कुमार मिश्र, अंजनी त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी, हरिकेश मिश्रा, संजय मिश्रा, नीरज राय, संजीव सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अजीत यादव, रामानंद, जगदीश चौरसिया, विनोद शर्मा, आदर्श राम त्रिपाठी, व्यास यादव सहित दर्जनों की संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
GPN News | All right Reserved 2024