भटहट : आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल चला रहे 15 वर्षीय किशोर घायल

Tuesday, February 11, 2025
- मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
भटहट (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। घर के बरामदे में एक 15 वर्षीय युवक को आकाशीय बिजली का झटका लगने से घायल हो गया। वही घटना के उपरांत परिजनों ने आननफानन में किशोर को बीआरडी मेडिकल कालेज ले कर गए हैं। जंहा पर उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद में शनिवार की सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रहा है। वही आकाशीय बिजली गिरने से गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नम्बर 1 के चिरकुट टोला निवासी मिठाई लाल का 15 वर्षीय पुत्र इन्द्रसेन साहनी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बरामदे (ओसारा) में मोबाइल चला रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली का झटका लग गया। जिससे उसका एक हाथ काम नही कर रहा है। वहीं उसके सिर पर चोट आई है। परिजन आननफानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जंहा उसका इलाज चल रहा है।
GPN News | All right Reserved 2024