गोरखपुर : गोला तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को रहा पर्चा वापसी का दिन, जाने कितने पर्चे हुए वापस?

- चेयरमैन व सभासद पद के कुछ निर्दल प्रत्याशियों ने लिए आपने नामांकन को वापस
बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट
गोला बाजार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। गोला तहसील मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को पर्चा वापसी के दिन तीनो नगर पंचायत गोला, बड़हलगंज व उरुवा के चेयरमैन व सभासद पद पर कुछ निर्दल प्रत्याशीयो द्वारा दाखिल पर्चे वापस ले लिए गए। नगर पंचायत गोला के चेयरमैन पद पर कुल 11पर्चे दाखिल थे। जिसमें तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। आठ प्रत्याशी चेयरमैन के मैदान में लड़ाई लड़ेंगे।
वही सभासद पद पर कुल 113 लोगों ने 19 वार्डो के लिए पर्चा भरा था, जिसमे 20 सभासद ने अपने पर्चे वापस ले लिए। मैदान में अब कुल 93 सभासद प्रत्याशी 19 वार्डो में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वही नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष पद पर कुल 20 पर्चे दाख़िल थे। जिसमें 5 लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब मैदान में कुल 15 प्रत्याशी अपने भाग्य को अजमाने का कार्य करेंगे। वही सभासद पद पर कुल 128 लोगो ने अपने पर्चे दाखिल किए थे ।जिसमें 10 लोगो ने अपने पर्चे को वापस ले लिया है।शेष118 प्रत्याशी सभासद पद पर मैदान मे आ पड़े हैं।
वही नव सृजित नगर पंचायत उरुवा चेयरमैन पद पर कुल 29 फार्मजमा हुए थे। आर ओ से सम्पर्ककरने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क न हो पाने के कारण वापस हुए पर्चो की सही जानकारी नही प्राप्त हुई है। वही सभासद पद पर कुल 92 पर्चे दाखिल हुए थे, जिसमें 9 लोंगो ने अपना पर्चा वापस ले लिया। शेष 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। पर्चा वापसी का समय गुरुवार को समाप्त हुआ। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों में आवंटित होना है। तहसील मुख्यालय पर भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहा।