गोलाबाजार: आकाश जायसवाल ने ग्रहण किया कॉंग्रेस की सदस्यता

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट
गोलाबाजार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज़: नगर पंचायत गोला में स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर सोमवार को एकआवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपनगर के पुराना गांधी आश्रम व राम जानकी मन्दिर के समीप निवासी जायसवाल समाज के महामंत्री आकाश जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र नाथ मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्री जायसवाल को माल्यार्पण कर कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह लगा पट्टा पहनाकर सभी ने दी बधाई।
इसके पश्चात कहा कि श्री जायसवाल को कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस मौके पर श्री जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के उच्च पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए उच्च पदाधिकारियों के आदेशानुसार जो भी निर्देश होगा का उसका पालन करते हुए संगठित होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छे मतो से जीत दिलाने का प्रयास करूंगा।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास व संचालन मछुआ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विक्रान्त साहनी ने किया।इस अवसर पर सुधांशु त्रिपाठी पीर मुहम्मद राइन हरिद्वार मिश्रा राम लल्लन छोटेलाल सुराली प्रसाद राजेंद्र अग्रवाल संतराज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।