GPN

LIVE
Updating...

सांसद रवि किशन ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं, व्रती माताओं-बहनों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Table of Contents

गोरखपुर। सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने छठ महापर्व के अवसर पर गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश, देश और विदेशों में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ व्रत रखने वाली माताओं और बहनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सांसद रवि किशन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना को समर्पित यह महापर्व श्रद्धा, विश्वास, त्याग, तपस्या और आत्मसंयम का प्रतीक है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और उदीयमान सूर्य का अभिनंदन करने की परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की विशेष पहचान है।

सांसद रवि किशन ने छठ पर दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में माताओं और बहनों की अटूट श्रद्धा, संकल्प और समर्पण भारतीय नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल है। छठ पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान के मंगल और समाज के कल्याण की कामना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण लोकपर्व है।

सांसद ने भगवान सूर्यदेव और छठी मईया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।

Leave a Comment

Latest news

50 minutes ago
2 hours ago
2 hours ago
2 hours ago
3 hours ago
3 hours ago
3 hours ago
1 day ago
1 day ago

Gorakhpur News: महाछठ पर्व अवकाश की बड़ी खुशखबरी, 16 नवंबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

डीआईओएस अजीत कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी, CBSE और ICSE विद्यालयों पर भी लागू रहेगा स्थानीय अवकाश गोरखपुर। महाछठ पर्व के अवसर पर गोरखपुर के

भटहट शतरंज प्रतियोगिता: शानदार जीत के साथ बच्चों ने हासिल किया पहला स्थान, मंडल के लिए क्वालीफाई

जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भिसवा और खिरिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कुशीनगर में होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भटहट के बच्चों

डीघवा चौराहा सड़क हादसा : 1 महिला की दर्दनाक मौत, शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर जीडी इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा, छठ पर्व मनाने ननिहाल जा रही थी पिंकी; चालक फरार गोरखपुर। गोरखपुर के डीघवा चौराहा सड़क हादसा में शुक्रवार को

सांसद रवि किशन ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं, व्रती माताओं-बहनों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

गोरखपुर। सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने छठ महापर्व के अवसर पर गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश, देश और विदेशों में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं

Gorakhpur News: छठ पर्व पर राजघाट में सुरक्षा सख्त, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परखी व्यवस्था; गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश गोरखपुर।

Gorakhpur News: शराब और अश्लील गानों को लेकर मारपीट, 6 गिरफ्तार; डीजे का भी चालान

गोला के गोपालपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद; शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई गोला बाजार, गोरखपुर, 13 नवंबर। गोला थाना क्षेत्र