Sunday, May 12, 2024
चंदौली: चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रवि नगर कॉलोनी में स्थित एक अस्पताल के समीप शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट करने से दो लोगों की मौत हो गई।
दोनों लोग पिकअप वाहन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी दहल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।
दोनों के चिथड़े 100 मीटर तक बिखरे
दरअसल, चंदौली जिले के रवि नगर कॉलोनी में स्थित दयाल हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को सुबह में पिकअप वाहन पर लगे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। उतारते समय किसी तरह सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।
सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे दोनों व्यक्ति का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया हवा में उछलते हुए दूर-दूर जाकर गिरे। उनका शरीर कई पार्ट में बट गया और 100 मीटर दूर तक मांस के चिथड़े बिखरे नजर आए। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
GPN News | All right Reserved 2024