Monday, May 13, 2024
अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि यह हादसा मंगलवार की रात 3 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग डिवाइडर से टकराकर टूरिस्ट बस पलट गई।
जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री महाराष्ट्र के पुणे रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिसके बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास हुआ है।
बस में सवार थे 48 श्रद्धालु
वहीं 14 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 3 श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कुल 48 श्रद्धालु बस में सवार थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया।
GPN News | All right Reserved 2024