Tuesday, May 14, 2024
बेगुसराय: बेगुसराय में आरोपियों को पकड़ने के लिए गयी पुलिस को सिर्फ ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाया बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गयी पुलिस पर पथराव भी किया गया। इस घटना के बाद आस पास की थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगो को गिरफ्तार कर बंधक बने पुलिस वालो को छुड़ाया। पिलिस ने ग्रामीणों सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी की। पथराव के कारण पुलिस के गाडी का शीशा भी टूट गया।
बता दे कि, बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा बाबा स्थान की ये घटना है। पुलिस द्वारा बदमाशो के गाँव में छुपे होने की सुचना मिली। जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस अपने पुर दलबल के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए चल पड़ी। जैसे ही पुलिस की गाँव में आने की सुचना बदमाशो को मिली वो इधर उधर भागने लगे।
ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध
विरोध कर दिया पुलिस को घेर लिया। इस वजह से बदमाश भागने में सफल रहे। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के एक वाहन का शीशा भी टूट गया। बाद में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची ग्रामीण सरयुग यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन जिस तरीके से बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर फूट रहा है वह पुलिस के कार्यशैली के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
GPN News | All right Reserved 2024