Sunday, May 12, 2024
दोनों बसों की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए
नोएडा: रविवार की सुबह को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर दो बसों की बीच टक्कर हो गई दोनों बस एक दूसरे को ओवरटेक करने में लगे थे जिस कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में 3 यात्रियों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वह घटना में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:00 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 पर दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। उनमें से एक बस MP 04 PA 3243 है जो मध्यपदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी बस UP 17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार की ओर जा रहे थी।
इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान 3 लोगो की मृत्यु हो गयी है, घायलों में 3 को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
GPN News | All right Reserved 2024