Friday, May 10, 2024
दिल्ली के द्वारका में रह रहे थे नागरिक
दिल्ली: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने करीब 437 ऐसे विदेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो द्वारका इलाके में बिना वीजा और गैरकानूनी रूप से रह रहे थे। दिल्ली पुलिस इसको लेकर पिछले दो महीनों से अभियान चला रही थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, बीते दो महीनों से पुलिस दिल्ली में बिना वैध वीजा और गैरकानूनी तरीके से रह रहे इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही थी। दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने इस अभियान के तहत बीते दो महीनों में करीब 437 ऐसे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ की है, जो द्वारका इलाके में गैरकानूनी रूप से रह रहे थे। पकड़े गए इन विदेशी नागरिकों में सबसे अधिक 69 विदेशी नागरिक नाइजीरिया के मूल निवासी हैं।
इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में गैरकानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों की पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया था। इसके तहत ही इन्हें पकड़ने के लिए एएटीएस और एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ उत्तम नगर, द्वारका नॉर्थ, मोहन गार्डन, द्वारका थाना पुलिस को सूचना दी गई थी।
GPN News | All right Reserved 2024