Monday, May 20, 2024
25 लाख लोगो को मिला फायदा
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस योजना से पहले 20.60 लाख पेंशनरों को लाभ मिलता था। अब रिवीजन के बाद 25 लाख पेंशनर हो गए हैं। इस फैसले से सरकार पर 8500 करोड़ का भार पड़ेगा। सरकार ने इस फैसले को लम्बे प्रदर्शन के बाद मंजूरी दी।
केन्द्रीय सुचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठकुर ने कहा की 1/07/2014 के बाद रिटायर्ड हुए सुरक्षा कर्मियों को मिलाकर OROP के लाभार्थियों की संख्या 25,13,002 पर पहुंच गई है।
ठाकुर ने बताया कि इसका लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं और दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसे एक जुलाई, 2019 से लागू किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसके तहत जुलाई 2019 से जून 2022 तक की अवधि का एरियर या बकाया भी दिया जाएगा, जिसके मद में 23,638.07 करोड़ रुपये की राशि बनती है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ सभी रक्षा बलों से सेवानिवृत होने वाले और परिवार पेंशनधारकों को मिलेगा।
GPN News | All right Reserved 2024