Friday, May 10, 2024
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती
दिल्ली: दिल्ली में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की है। द्वारका जिले में युवक ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।
घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है।
GPN News | All right Reserved 2024