Tuesday, February 11, 2025
खजनी (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। खजनी थाना प्रांगण में आज सुबह 11:00 बजे से लावारिस वाहन लेने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वही नीलामी में भाग लेने के लिए प्रति आदमी से दस हजार की सिक्योरिटी जमा कराइ गई।
नीलामी में दोपहिया 41वाहनों की बोली में 51 लोगों ने भाग लिया। जिसमें सोनू मद्धेशिया द्वारा अंतिम बोली 2 लाख 60 हजार लगाई गई, 14 गाड़ी तीन पहिया टेंपो की बोली में 54 लोगों ने भाग लिया, अंतिम बोली बिंदेश्वरी की 2 लाख 28 हजार में फाइनल हुई। चार पहिया वाहन, तीन मैजिक, एक मार्शल में भी 54 लोगों ने भाग लिया। वही अंतिम बोली अनिल गुप्ता द्वारा 1 लाख 74 हजार में फाइनल हुआ। सभी नीलामी में तहसीलदार प्रदुमन पटेल क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
GPN News | All right Reserved 2024