Sunday, May 12, 2024
श्यामदेउरवा (महराजगंज), जीपीएन न्यूज। गोरखपुर महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर टोल प्लाजा तो है लेकिन टोल प्लाजा के तहत मिलने वाली सुविधाएं नदारद है। जिसको लेकर के श्यामदेउरवा निवासी सौरभ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से टोल प्लाजा को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमराराजा के पास स्तिथ टोल प्लाजा बीते 2021 में शुरुआत की गई थी। इस टोल प्लाजा से गुजरने वालो से टैक्स तो पूरा वसूला जा रहा है। लेकिन उसके बदले कोई सुविधाएं नही है। यात्रियों के लिए शौचालय एवं इमरजेंसी फ़ोन, अग्निशमन और एम्बुलेंस आदि की सुविधाएं नदारद है।
टोल प्लाजा पर मिलती है ये सुविधाएं
टोल प्लाजा कई सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध कराती हैं। यात्रियों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था, फर्स्ट ऐड की व्यवस्था करना भी शामिल है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था कराना भी शामिल है। वही अगर किसी यात्री का वाहन खराब हो जाता है, पेट्रोल खत्म हो जाता है, टायर पंचर हो जाता है, सुरक्षा आदि की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
GPN News | All right Reserved 2024