Saturday, May 11, 2024
आज से महराजगंज महोत्सव का आयोजन तीन दिन के लिए किया जा रहा है
जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर होगा आयोजन
महराजगंज न्यूज़: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल के मैदान में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शुक्रवार को आगाज होगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति से कला व संस्कृति की छटा बिखेरंगे, तो स्टालों पर बिक रहे उत्पाद आयोजन की रौनक को बढ़ाएंगे। पहले दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि डॉ. कुमार विश्वास होंगे। श्रोता उनकी प्रसिद्ध कविता कोई दीवना कहता है, कोई पागल समझता है... को सुन सकेंगे।
जिले में तीन वर्ष बाद महराजगंज महोत्सव की महफिल सजने जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोरखपुर के सांसद रवि किशन एवं विधायकों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान मलवरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना की जाएगी। आरपीआईसी कॉलेज के बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अतिथियों का स्वागत करेंगे। जेके मांटेसरी स्कूल के बच्चों की ओर से राजस्थानी नृत्य व सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों की ओर से समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों की ओर से कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा।
पहले दिन होने वाले ख़ास कार्यक्रम
-सुबह 10 से 12 बजे तक मुख्य मंच के बाईं ओर रंगोली प्रतियोगिता होगी।
- दोपहर 12:30 से छह बजे तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
- दोपहर 2:15 बजे से 4:30 बजे तक अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी।
- तीन से साढ़े चार बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल प्रस्तुति) होगा
- साढ़े चार से पांच बजे तक महराजगंज के इतिहास पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा
- पांच बजे से छह बजे तक प्रेमचंद्र की कहानी कफन का मंचन करेगी पंकज मौर्या की टीम
- छह से आठ बजे तक भक्तिमय गीतों पर अमित अंजन देंगे अपनी प्रस्तुति
- रात आठ से 12 बजे तक कवि कुमार विश्वास देंगे अपनी प्रस्तुति
GPN News | All right Reserved 2024