GPN

LIVE
Updating...

कड़ाके की ठंड में राहत की गर्माहट: नगर पंचायत गोला ने 1000 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Table of Contents

गोलाबाजार, गोरखपुर | 10 जनवरी

कड़ाके की ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत गोला द्वारा सभी 19 वार्डों से आए 1000 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत परिसर पर किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन: कोई भी गरीब अब ठंड में नहीं ठिठुरेगा

प्राप्त विवरण के अनुसार मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा लालती देवी ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति ठिठुरने न पाए। इसी क्रम में नगर पंचायत गोला को कुल 2000 कंबल वितरण का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 1000 कंबल आज एक साथ जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शेष बचे 1000 कंबलों का वितरण सभी वार्डों में संबंधित सभासदों एवं उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके।

सरकार की प्रतिबद्धता और वार्ड स्तर पर वितरण की योजना

इस अवसर पर वार्ड नंबर 19 के सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत स्तर पर ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान सभासद अशोक, रामबदन कन्नौजिया, रमाशंकर, संदीप सोनकर, तिलकधारी, सुनिता भारती, महबूब, श्रीकांत निषाद, रविन्द्र, सच्चिदानंद राय, सोमनाथ गुप्ता, दिनेश सिंह व सभासद प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Read more news: मैदान पर बीटू इलेवन का ‘तूफान’: महाकाल को रौंदकर फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री

Leave a Comment

Latest news

1 day ago
2 days ago
2 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
6 days ago
7 months ago

Gorakhpur Traffic News: 4 नवंबर को गोरखपुर में बदलेगा यातायात रूट, सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

वीआईपी मूवमेंट और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 11 बजे खुलेगी गोरखपुर। शहर में 4

Gorakhpur News: पिपराइच में भव्य भरत मिलाप समारोह, सांसद रवि किशन और पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल ने की शिरकत

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पिपराइच, भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद भरत मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर गोरखपुर। नगर पंचायत पिपराइच में आयोजित पारंपरिक भरत

Gorakhpur News: लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजघाट पुलिस ने आयोजकों को दिए सख्त निर्देश

हर पंडाल में अलग एंट्री-एग्जिट गेट और 10 वालंटियर रहेंगे तैनात, मानक से अधिक आवाज में DJ बजाने पर होगी कार्रवाई गोरखपुर। आगामी लक्ष्मी पूजा को लेकर गोरखपुर की राजघाट

Gorakhpur News: CDO के निरीक्षण के बाद हरकत में आया विकास भवन प्रशासन, सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान

कार्यालयों में गंदगी और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर CDO ने जताई थी नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस गोरखपुर। सरकारी कार्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के

Gorakhpur PET Exam 2026: दूसरे दिन 14,246 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 32,170 हुए शामिल

गोरखपुर के 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा, दो दिनों में 66,686 अभ्यर्थियों ने दी PET; एक नवंबर को होगी अंतिम परीक्षा परीक्षा देखर

Gorakhpur News: आवास ऑपरेटरों की मांग विधानसभा तक पहुंची, विधायक राजेश त्रिपाठी ने उठाया बकाया मानदेय का मुद्दा

पीएम और सीएम आवास योजना के ऑपरेटरों को भुगतान दिलाने तथा यूपीकोस में शामिल करने की मांग उठाई, वर्षों से लंबित समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी गोरखपुर। प्रधानमंत्री और