गोलाबाजार, गोरखपुर | 10 जनवरी
गोला उपनगर स्थित वार्ड नंबर 10 के खेल कूद मैदान में आयोजित स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को बीटू इलेवन रानीपुर और महाकाल क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बीटू इलेवन रानीपुर ने महाकाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

महाकाल की टीम 70 रनों पर ढेर, बीटू की कसी हुई गेंदबाजी
प्राप्त विवरण के अनुसार मैच में टॉस जीतकर बीटू इलेवन रानीपुर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बीटू टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महाकाल के बल्लेबाज टिक नहीं सके।
6 ओवर में लक्ष्य हासिल, आशु चंद बने ‘मैन ऑफ द मैच’
जीत के लिए बीटू इलेवन को 71 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीटू इलेवन रानीपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह पक्की की।
मैच के मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बीटू इलेवन रानीपुर के खिलाड़ी आशु चंद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
खेल सिखाते हैं अनुशासन और टीम भावना: मुख्य अतिथि
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं। खेल के मैदान से ही युवा संघर्ष करना, संयम रखना और लक्ष्य प्राप्त करना सीखते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है।
Read more news: धधक उठा गोरखपुर का सेल टैक्स ऑफिस: आधी रात को तांडव, राख हुए सरकारी रिकॉर्ड














2 thoughts on “मैदान पर बीटू इलेवन का ‘तूफान’: महाकाल को रौंदकर फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री!”