GPN

LIVE
Updating...
LATEST NEWS

एडीजी का हंटर: गोरखपुर जोन में विशेष अभियान, 300 वारण्टी व 53 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Table of Contents

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर जोन के समस्त जनपदों में वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 07 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

पुलिस टीमों की योजनाबद्ध दबिश और सघन चेकिंग

पुलिस टीमों की योजनाबद्ध दबिश

एडीजी जोन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए वारण्टियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन दबिश दी जाए तथा शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के अनुपालन में जोन के सभी जनपदों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया।

एडीजी जोन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए

353 अभियुक्तों पर गिरी गाज, जेल भेजे गए अपराधी

अभियान के दौरान गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से कुल 300 वारण्टी अभियुक्तों एवं 53 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान

कानून-व्यवस्था सुदृढ़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह निरंतर अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Read more news: मतदाता सूची होगी शुद्ध: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने BLOs को दिया ‘कोई न छूटे’ का मंत्र

1 thought on “एडीजी का हंटर: गोरखपुर जोन में विशेष अभियान, 300 वारण्टी व 53 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”

Leave a Comment

Latest news

LATEST NEWS
4 weeks ago
4 weeks ago
1 month ago
1 month ago
1 month ago
1 month ago
1 month ago
1 month ago
1 month ago

युद्ध के मुहाने पर दुनिया: पाकिस्तान वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप का ‘विनाशकारी’ तेवर; ईरान की होगी पूर्ण घेराबंदी, बोले “ईरान के पास जो थोड़ा बचा है, उसे भी खत्म कर देंगे”

12 अप्रैल 2026 विश्व राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत तनावपूर्ण रहा। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई ऐतिहासिक शांति वार्ता किसी समझौते पर पहुँचे बिना ही

नारी शक्ति का उदय: पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों से किया आह्वान; महिला आरक्षण विधेयक पर माँगा ‘एक स्वर’ में समर्थन, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

नई दिल्ली: 12 अप्रैल 2026 लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक सशक्त संदेश देते हुए देश की आधी आबादी के हक में

न्याय की चौखट: ‘थाना समाधान दिवस’ में गूँजी फरियादियों की आवाज़; गोला में जमीनी विवादों का बोलबाला, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर प्रधान प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु शनिवार को गोरखपुर जनपद

भक्ति का महाकुंभ: ‘सतचंडी यज्ञ’ की पूर्णाहुति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; पटौहा में नौ दिनों तक गूँजे वैदिक मंत्र, मानस मधुकर की कथा ने किया भाव-विभोर

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 28 मार्च 2026 आध्यात्मिक ऊर्जा और लोक कल्याण की कामना के साथ गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अंतर्गत पटौहा गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में

शक्ति की उपासना: ‘गोरखनाथ मंदिर’ में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; भक्ति भाव से धोए नौ कन्याओं के पांव, परोसा मिष्ठान और लिया आशीर्वाद

गोरखपुर: 27 मार्च 2026 चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर जब पूरा देश शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में लीन है, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी

रोजगार की राह: ‘राप्ती नगर डिपो’ के लिए बस चालकों की सीधी भर्ती; 10 अप्रैल को गोला में सजेगा चयन शिविर, जानें योग्यता और चयन की पूरी प्रक्रिया

गोलाबाजार, गोरखपुर: 27 मार्च 2026 परिवहन विभाग ने गोरखपुर जनपद के कुशल चालकों को सरकारी तंत्र से जुड़ने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। आगामी 10 अप्रैल को गोला