GPN

LIVE
Updating...

मतदाता सूची होगी शुद्ध: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने BLOs को दिया ‘कोई न छूटे’ का मंत्र

Table of Contents

गोरखपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर जनपद में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए जाने पर विशेष जोर दिया और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।

BLOs की भूमिका महत्वपूर्ण: भौतिक सत्यापन पर दिया जोर

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें फार्म सत्यापन (वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि बीएलओ को प्रत्येक आवेदन की भौतिक जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि कोई भी अपात्र नाम सूची में शामिल न हो और कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फार्म में दी गई जानकारियों का मिलान निर्धारित प्रूफ के आधार पर सावधानीपूर्वक किया जाए।

18 वर्ष के युवाओं का नाम जोड़ने के विशेष निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिए कि जिन नागरिकों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी कारणवश किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। यदि किसी मतदाता का नाम पहले की सूची में छूट गया है तो उसका नाम निर्धारित दस्तावेजों के साथ तत्काल जोड़ा जाए।

ई-डिस्ट्रिक्ट प्रणाली और समयबद्ध कार्रवाई

उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट प्रणाली के माध्यम से आवेदन निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि जिला स्तर पर सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और जहां भी लापरवाही या शिथिलता पाई जाए, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में गोरखपुर से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त) विनीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम सहजनवा केसरी नंदन तिवारी, एसडीएम गोला अमित जायसवाल, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह, एसडीएम खजनी राजेश सिंह, एसडीएम चौरी-चौरा कुंवर सचिन सिंह, एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के कार्यों की सतत निगरानी करें और आमजन को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें। इसके लिए प्रचार-प्रसार, शिविरों और घर-घर संपर्क को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की नींव शुद्ध मतदाता सूची है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि गोरखपुर जनपद समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से एसआईआर कार्य को पूर्ण करेगा और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा।

Read more news: रामजानकी मार्ग पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ट्रक, जान बचाकर भागे लोग

2 thoughts on “मतदाता सूची होगी शुद्ध: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने BLOs को दिया ‘कोई न छूटे’ का मंत्र”

Leave a Comment

Latest news

1 day ago
2 days ago
2 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
5 days ago
7 months ago

Gorakhpur Traffic News: 4 नवंबर को गोरखपुर में बदलेगा यातायात रूट, सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

वीआईपी मूवमेंट और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 11 बजे खुलेगी गोरखपुर। शहर में 4

Gorakhpur News: पिपराइच में भव्य भरत मिलाप समारोह, सांसद रवि किशन और पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल ने की शिरकत

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पिपराइच, भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद भरत मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर गोरखपुर। नगर पंचायत पिपराइच में आयोजित पारंपरिक भरत

Gorakhpur News: लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजघाट पुलिस ने आयोजकों को दिए सख्त निर्देश

हर पंडाल में अलग एंट्री-एग्जिट गेट और 10 वालंटियर रहेंगे तैनात, मानक से अधिक आवाज में DJ बजाने पर होगी कार्रवाई गोरखपुर। आगामी लक्ष्मी पूजा को लेकर गोरखपुर की राजघाट

Gorakhpur News: CDO के निरीक्षण के बाद हरकत में आया विकास भवन प्रशासन, सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान

कार्यालयों में गंदगी और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर CDO ने जताई थी नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस गोरखपुर। सरकारी कार्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के

Gorakhpur PET Exam 2026: दूसरे दिन 14,246 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 32,170 हुए शामिल

गोरखपुर के 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा, दो दिनों में 66,686 अभ्यर्थियों ने दी PET; एक नवंबर को होगी अंतिम परीक्षा परीक्षा देखर

Gorakhpur News: आवास ऑपरेटरों की मांग विधानसभा तक पहुंची, विधायक राजेश त्रिपाठी ने उठाया बकाया मानदेय का मुद्दा

पीएम और सीएम आवास योजना के ऑपरेटरों को भुगतान दिलाने तथा यूपीकोस में शामिल करने की मांग उठाई, वर्षों से लंबित समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी गोरखपुर। प्रधानमंत्री और