GPN

LIVE
Updating...

रवि किशन ने दिलाई बड़ी सौगात, गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द

Table of Contents

गोरखपुर–प्रयागराज के बीच शीघ्र चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन

रवि किशन शुक्ला

गोरखपुर: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के निरंतर प्रयासों से गोरखपुर से प्रयागराज तथा प्रयागराज से गोरखपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

रेलवे बोर्ड को भेजा गया औपचारिक प्रस्ताव

सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा इस संबंध में रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। उनके पत्र के क्रम में रेलवे बोर्ड को दिनांक 08 दिसंबर 2025 को औपचारिक प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही उक्त इंटरसिटी ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

पूर्वांचल के यात्रियों और छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

इस इंटरसिटी ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर, बस्ती मंडल, सिद्धार्थनगर सहित पूरे पूर्वांचल के यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

सांसद रवि किशन का बयान

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा—

“पूर्वांचल के विकास और आम जनता की सुविधा मेरी प्राथमिकता है। गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

0

2 thoughts on “रवि किशन ने दिलाई बड़ी सौगात, गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द”

Leave a Comment

Latest news

4 hours ago
1 day ago
1 day ago
4 days ago
4 days ago
4 days ago
4 days ago
4 days ago
7 months ago

Gorakhpur Traffic News: 4 नवंबर को गोरखपुर में बदलेगा यातायात रूट, सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

वीआईपी मूवमेंट और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 11 बजे खुलेगी गोरखपुर। शहर में 4

Gorakhpur News: पिपराइच में भव्य भरत मिलाप समारोह, सांसद रवि किशन और पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल ने की शिरकत

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पिपराइच, भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद भरत मिलाप के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर गोरखपुर। नगर पंचायत पिपराइच में आयोजित पारंपरिक भरत

Gorakhpur News: लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजघाट पुलिस ने आयोजकों को दिए सख्त निर्देश

हर पंडाल में अलग एंट्री-एग्जिट गेट और 10 वालंटियर रहेंगे तैनात, मानक से अधिक आवाज में DJ बजाने पर होगी कार्रवाई गोरखपुर। आगामी लक्ष्मी पूजा को लेकर गोरखपुर की राजघाट

Gorakhpur News: CDO के निरीक्षण के बाद हरकत में आया विकास भवन प्रशासन, सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान

कार्यालयों में गंदगी और कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर CDO ने जताई थी नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस गोरखपुर। सरकारी कार्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के

Gorakhpur PET Exam 2026: दूसरे दिन 14,246 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 32,170 हुए शामिल

गोरखपुर के 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा, दो दिनों में 66,686 अभ्यर्थियों ने दी PET; एक नवंबर को होगी अंतिम परीक्षा परीक्षा देखर

Gorakhpur News: आवास ऑपरेटरों की मांग विधानसभा तक पहुंची, विधायक राजेश त्रिपाठी ने उठाया बकाया मानदेय का मुद्दा

पीएम और सीएम आवास योजना के ऑपरेटरों को भुगतान दिलाने तथा यूपीकोस में शामिल करने की मांग उठाई, वर्षों से लंबित समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी गोरखपुर। प्रधानमंत्री और