Saturday, May 11, 2024
अम्बेडकरनगर में हुआ डबल मर्डर
पति - पत्नी की धारदार हथियार से की गयी हत्या
अम्बेडकरनगर (जीपीएन न्यूज़): अम्बेडकर नगर में हंसवर थाना क्षेत्र में दोहरी हत्याकांड की घटना घटी है। रात के समय सोते हुए पति - पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। दोनों के बेटे दिल्ली में रहते है। और उनकी सभी बेटियों का विवाह हो चूका है। घटना के समय दोनों दम्पति घर अकेले ही थे।
बता दे की अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में एक पति - पत्नी की हत्या कर दी गयी। उस समय घर में दोनों अकेले थे, उनकी हत्या उनके सोते समय की गयी। आसपास के लोगो के अनुसार घटना को हुए ज्यादा समय नहीं हुआ। लोगो ने पुलिस को सुचना दी है, पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच कर रही है। एसओ ने दम्पति की हत्या होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आगे की कार्यवाही पोस्टमारटम रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी।
गाव के लोगो के अनुसार, बलदेव (75) और उनकी पत्नी विद्यादेवी (70) की हत्या की गई है। घटन की खबर मिलने के बाद एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया।
GPN News | All right Reserved 2024