Saturday, May 11, 2024
सड़क किनारे बैठे थे लोग
मध्य प्रदेश में हुआ हादसा
मध्य प्रदेश: खूनी ट्रक ने सड़क पर मौत का तांडव मचा दिया। रतलाम जिले में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद डाला। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि दो घायलों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, रतलाम जिले के सातरुंडा चौराहे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद यह ट्रक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक दर्जन वाहनों को टक्कर मारते हुए पास में सड़क के किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है।
जिले के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 11 लोग जख्मी हो गये। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा, 'सभी लोग जब बस का इंतजार कर रहे थे तब ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 लोग इस हादसे में घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
इस हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सड़क पर जहां-तहां लाशें बिखरी पड़ी थीं। घटना रविवार यानी आज शाम करीब 5 बजे की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लोग यहां सड़क किनारे बैठ कर बस का इंतजार कर रहे थे लेकिन तब ही यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 11 लोगों का इलाज रतलाम जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस ने वहां पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया है।
कहा जा रहा है कि सड़क किनारे बैठे लोग सातरुंडा माता के दर्शन के बाद बस का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों के मौत की सूचना है। पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी और घायलों का कहना है कि कुछ लोग सातरुंडा माताजी के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद वह सातरुंडा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर आया और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुछ भी समझ में नहीं आया।
GPN News | All right Reserved 2024