Sunday, May 12, 2024
हिमांचल प्रदेश: कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि शिमला में होगी। सभी विधायकों को शिमला पहुंचने के लिए कहा गया है शुक्रवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी कांग्रेस विधायक जुटेंगे।
हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शिमला में होगी. सभी विधायकों को शिमला पहुंचने के कहा गया है। दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी जीते हुए प्रत्याशी जुटेंगे। जहां CM फेस पर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेंगी। प्रतिभा सिंह ने बताया कि हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चुनावी पर्यवेक्षक बनाया है। ऐसे में ये दोनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ विधायकों की राय जानेंगे। विधायकों की जो भी राय होगी उसके आधार पर ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।
पहले नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम कांग्रेस की हिमाचल से लेकर दिल्ली की सियासत के गलियारों में चलने लगा है। वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और धनीराम शांडिल सहित कुछ और नामों की चर्चा जोर पकड़ रही है।
GPN News | All right Reserved 2024