Monday, May 13, 2024
जांच में जुटी पुलिस
गुजरात: गुजरात के अहमदाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक ही अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले है। मां का शव बिस्तर के नीचे तो वही बेटी का शव आलमारी में मिला।
बता दें कि, गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल में मां और बेटी का शव मिला। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थिएटर के आलमारी में मिला और पलंग के नीचे मां की लाश मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कागड़पीठ पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अस्पताल ऑपरेशन थिएटर का नजारा देख कर सभी के होश उड़ गए।
बेड के नीचे मिला शव
कमरे की छानबीन करने पर बिस्तर के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। उसे महिला की मां बताया जा रहा है। स्टाफ ने पुलिस को सुचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
GPN News | All right Reserved 2024