GPN

LIVE
Updating...
LATEST NEWS

दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिला सहारा: SBI ने सौंपा 50 लाख रुपये का बीमा चेक

Table of Contents

गोलाबाजार, गोरखपुर | 9 जनवरी

गोला क्षेत्र के हरपुर निवासी शिक्षक सुशील कुमार सिंह का बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था। सुशील कुमार सिंह का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गोला शाखा में संचालित था। बैंक के सैलरी पैकेज में शामिल बीमा सुरक्षा के तहत, शुक्रवार को उनके परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

शिक्षक सुशील कुमार

सैलरी पैकेज के तहत मिली बीमा राशि

भारतीय स्टेट बैंक गोला के शाखा प्रबंधक अजय कुमार राय द्वारा मृतक शिक्षक की पत्नी पुष्पा सिंह को बीमा राशि के रूप में 50 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के विशेष सैलरी पैकेज के साथ बीमा कवर की सुविधा जुड़ी होती है, जिसके तहत दुर्घटना की स्थिति में खाताधारक के परिवार को यह लाभ दिया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत चेक के माध्यम से यह भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

जानकारी का अभाव है बड़ी बाधा

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अजय कुमार राय ने खाताधारकों को जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव के कारण पात्र खाताधारक और उनके परिवार बैंक की ऐसी लाभकारी योजनाओं और बीमा कवर का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने अपील की कि खाताधारक अपने बैंक खाते से जुड़ी सुविधाओं और बीमा सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी अवश्य रखें।

Read more news: गन्ने की विलुप्तता ने खत्म कर दी गांव की मिठास

1 thought on “दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिला सहारा: SBI ने सौंपा 50 लाख रुपये का बीमा चेक”

Leave a Comment

Latest news

LATEST NEWS
21 hours ago
21 hours ago
21 hours ago
21 hours ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago
3 days ago

नया सत्र, नई उम्मीद: ‘नवारम्भ उत्सव’ के साथ पीएमश्री स्कूल सेमरी में शुरू हुआ शिक्षा का सफर; फूलों और तिलक से हुआ नन्हे-मुन्नों का स्वागत, अभिभावकों में दिखा भारी उत्साह

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 25 मार्च 2026 शिक्षा केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि एक उत्सव है। इसी अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए गोरखपुर जनपद के गोला तहसील क्षेत्र

सेवा का संकल्प, विदाई की बेला: ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ शिविर का भव्य समापन; चिलवा में स्वयंसेवकों ने लिया जाति-पाँति से ऊपर उठकर समाज सेवा का प्रण

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 24 मार्च 2026 "स्वयं से पहले आप" (Not Me But You) के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए, गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र स्थित बंशीचंद पी.जी.

सरयू की लहरों में खो गया घर का चिराग: देवई पीपर में 14 वर्षीय अमन डूबा; दोस्तों की चुप्पी टूटी तो मचा हड़कंप, SDRF की तलाश जारी

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 25 मार्च 2026 नदी की लहरों के साथ खेलना एक किशोर के लिए काल बन गया। गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत देवई पीपर गांव

सियासत का ‘फॉरेंसिक’ टेस्ट: गोरखपुर में रिसर्च सेंटर के बहाने सीएम योगी का बड़ा संकेत; रवि किशन की सीट पर ‘नारी शक्ति’ की दावेदारी से गरमाई चर्चा

गोरखपुर: 25 मार्च 2026 गोरखपुर की धरती पर विकास की नई इबारत लिखने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक ऐसी राजनीतिक गुगली फेंकी, जिसने विरोधियों से लेकर

भक्ति की शक्ति: ‘ककरही दुर्गा माता मंदिर’ में पूरी होती हैं झोलियाँ; आमगाड़ा के मिश्राना टोला में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, रोचक है मंदिर का इतिहास

बृजनाथ तिवारी, गोलाबाजार (गोरखपुर): 24 मार्च 2026 ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा कभी निष्फल नहीं जाती। गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अंतर्गत गोला-कौड़ीराम सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम सभा ककरही

संस्कारों से सजेगा भविष्य: ‘भारतीय संस्कृति एवं संस्कार’ ही राष्ट्र की असली पूँजी; चिलवा में स्वयंसेवकों ने लिया मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने का संकल्प

बृजनाथ तिवारी गोलाबाजार, गोरखपुर: 24 मार्च 2026 किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और संस्कारों से होती है। गोरखपुर के गोला तहसील