GPN

LIVE
Updating...
LATEST NEWS

गोरखपुर महोत्सव 2026: कल से चम्पा देवी पार्क में सजेगी सुरों की महफिल, बादशाह और पवन सिंह मचाएंगे धूम!

Table of Contents

गोरखपुर | जनपदवासियों का इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है। गोरखपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ रविवार, 11 जनवरी से होगा, जो 17 जनवरी तक चलेगा। संगीत, कला, संस्कृति, खेल और विकास के विविध रंगों से सजा यह महोत्सव अब तक का जनपद का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा। चम्पा देवी पार्क में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन 11 जनवरी को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया किया जाएगा। 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों व खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, जबकि 17 जनवरी को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

यह जानकारी मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। मंडलायुक्त ने बताया कि महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक मुख्य मंच पर आयोजित किए जाएंगे, जबकि शिल्प मेला, फूड कोर्ट, व्यावसायिक स्टॉल और अन्य गतिविधियां 17 जनवरी तक निरंतर चलती रहेंगी।

गोरखपुर महोत्सव

सितारों की चमक: बादशाह, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे जलवा

मंडलायुक्त ने बताया कि इस बार गोरखपुर महोत्सव में सदर सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक-अभिनेता पवन सिंह तथा देश के प्रसिद्ध रैपर बादशाह जैसे बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त अनेक सांस्कृतिक दल और कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना और स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से इस बार लोकल कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को विशेष रूप से मंच दिया जा रहा है।

टैलेंट हंट और खेल गतिविधियों का होगा आयोजन

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं, इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं, महिला प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां तथा विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इसके साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भव्य शिल्प मेला भी लगाया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा और सुचारू यातायात की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए। महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं, ताकि यातायात जाम की स्थिति न बने और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गोरखपुर महोत्सव 2026 को सकुशल, भव्य और यादगार बनाया जा सके। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी दीपक मीणा, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन तथा जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

Read more news: प्रतिभाओं का महाकुंभ: MCA पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी से सजेगा दो दिवसीय युवा महोत्सव!

1 thought on “गोरखपुर महोत्सव 2026: कल से चम्पा देवी पार्क में सजेगी सुरों की महफिल, बादशाह और पवन सिंह मचाएंगे धूम!”

Leave a Comment

Latest news

LATEST NEWS
4 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
5 hours ago
1 day ago
1 day ago
2 days ago
2 days ago
2 days ago

मुहब्बत का पैगाम: ‘ईद-उल-फितर 2026’ पर बेलघाट में उमड़ा अकीदत का सैलाब; जामा मस्जिद में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट गोलाबाजार/बेलघाट, गोरखपुर: 21 मार्च 2026 रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने के बाद सब्र और शुक्र का त्योहार 'ईद-उल-फितर' शनिवार को बेलघाट क्षेत्र में पारंपरिक गरिमा और उत्साह

श्रद्धा की शक्ति: ‘सम्मय माता मंदिर’ भीटी में सजता है भक्ति का दरबार; 400 साल पुराना इतिहास और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट गोलाबाजार (गोरखपुर): 21 मार्च 2026 भारतीय संस्कृति और सभ्यता में देवस्थानों का महत्व केवल धार्मिक पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारे गौरवशाली इतिहास और

नारी सुरक्षा का संकल्प: ‘मिशन शक्ति’ के तहत गोला की सड़कों पर गूँजी जागरूकता की आवाज़; बाइक रैली निकाल कर महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट गोलाबाजार, गोरखपुर: 21 मार्च 2026 आधी आबादी को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ, उत्तर प्रदेश पुलिस 'मिशन शक्ति' अभियान के माध्यम से घर-घर

भक्ति की सरिता: ‘श्रीमद्भागवत कथा’ से महका जानीपुर; बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाया मोक्ष का मार्ग, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट गोलाबाजार, गोरखपुर: 21 मार्च 2026 कलयुग के संतापों से मुक्ति और आत्मिक शांति का एकमात्र मार्ग 'हरि नाम' संकीर्तन और भागवत श्रवण ही है। इसी पावन

मदद का मुखौटा, ठगी का इरादा: ‘एटीएम ठगी’ का शिकार हुआ भूपगढ़ का युवक; पिन सेट करते समय शातिर ने बदला कार्ड, 25 हजार पार

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट गोलाबाजार, गोरखपुर: 20 मार्च 2026 उपनगर गोला में इन दिनों एटीएम से पैसे निकालना या नया पिन बनाना जोखिम भरा काम साबित हो रहा है। शातिर

कानून का शिकंजा: ‘गोला पुलिस गिरफ्तारी’ अभियान में दो शातिर लुटेरे दबोचे गए; लूटे गए मंगलसूत्र बरामद, बरहजपार माफी के हैं आरोपी

गोलाबाजार, गोरखपुर: 20 मार्च 2026 गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। जिला पुलिस मुखिया डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने