Monday, May 13, 2024
मीरगंज में मकान में भीषण आग लग गई
एक मवेशी की जलकर मौत
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में गहवरा करौरा गांव में एक घर गुरुवार की दोपहर आग लग गई। यह आग इतनी तेज थी मकान के पास में ही झोपड़ी में आग लग गई थीं जो धीरे धीरे पुरे घर में तेजी से फैल गई।
आग इतनी तेज थी की उसके चपेट में एक बच्चा आने से झुलस गया। साथ ही एक मवेशी की जलकर मौत हो गई। बच्चे को बचाने गए लोग भी आग की चपेट में आ गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजहों का पुलिस पता लगा रहा है। आग के कारण घर में रखा सभी समान जलकर राख हो गया।
क्या है पुरी घटना?
बरेली- दिल्ली रोड पर स्थित गहवरा करौरा गांव में रामपाल मौर्य के घर में अचानक आग लग गई. आग में एक बच्चा फंस गया। उसको निकालने की कोशिश में कई लोग झुलस गए। काफी मुश्किल से बच्चा निकाला जा सका।
बताया जाता है कि बच्चा भी काफी झुलस गया है. इसके साथ ही घर का काफी सामान भी जलने की बात सामने आई है। घर में आग लगने की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। लेकिन तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया था।
GPN News | All right Reserved 2024