संतकबीर नगर: संतकबीर नगर के लाल आदित्य प्रताप मिश्र ने CUET PG (M. Ed) मे किया ऑल इंडिया टॉप.

Sunday, March 23, 2025
बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहयोग लिए CUET PG (M. Ed) मे आदित्य प्रताप मिश्र ने किया ऑल इंडिया टॉप.
संतकबीर नगर न्यूज़: कहते है यदि दृढ़ संकल्प के साथ किसी कार्य को करने की ठान ली जाय तो परिस्थितिया कैसी भी हो आप सफल हो ही जाते है। ठीक ऐसा ही हुआ संतकबीर नगर के आदित्य मिश्रा के साथ,पहली बार असफल होने के बाद इन्होने दृढ़ संकल्प लिया की बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय मे प्रवेश पाने के लिए वो अपनी तैयारी ऐसी करेंगे की प्रवेश के साथ ही पुरे देश मे उनका नाम हो जाये।
विषम परिस्थितियों मे भी इन्होने अपने दृढ़ संकल्प को बनाये रखा। आर्थिक तंगी भी इन्हे विचलित नहीं कर सकी,और आज स्वअध्यन से इन्होने CUET PG (M. Ed) मे ऑल इंडिया टॉप किया है
आदित्य प्रताप मिश्रा s/o अखंड प्रताप मिश्रा ( अर्थ एंड संख्या अधिकारी संत कबीर नगर में कार्यरत) ने NTA CUET PG में M.Ed. एंट्रेंस एक्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है।
इन्होंने हीरालाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर को पढ़ाई की है। इसके बाद इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी. एल. एड. (सिटी कॉलेज) की पढ़ाई की। इसके दौरान ही होने इन्होंने तैयारी की
और रैंक 1 हासिल किया। अब ये बीएचयू से एम. एंड. करेंगे।
GPN News | All right Reserved 2024