अमेरिका: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी, 6 की मौत

Tuesday, February 11, 2025
गोलीबारी में 17 वर्षीय मां और उसके 6 माह के बच्चे की जान गई
गोलीबारी में 6 लोगो की जान गई
अमेरिका: अमेरिका के कैलिफोर्निया के गोशेंन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह बदमाशो ने एक घर पर गोलीबारी की जिसमे एक मां और बच्चे की मौत हो गई।
गोलीबारी की घटना के बाद कैलिफोर्निया पुलिस को दो संदिग्धों की तलाश में जुटी है। घटना के सही कारणों का अब भी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को ड्रग गिरोह पर शक
पुलिस अधिकारी बौड्रीक्स ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने एक घर पर गोलीबारी कर 6 लोगों की हत्या कर दी। इसका एक वीडियो तुलारे काउंटी शेरिफ कार्यालय (टीसीएसओ) के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में एक 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा भी शामिल है। जांचकर्ताओं का मानना है कि हमला हिंसा के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है और घटना में एक ड्रग गिरोह का हाथ माना जा रहा है।
GPN News | All right Reserved 2024