पेरु: सरकार के खिलाफ़ हिंसक प्रदर्शन, लगा कर्फ्यू

हिंसक प्रदर्शन मे 18 लोगो की हुई मौत
मौत के बाद लगा कर्फ्यू
पेरु: पेरु में सरकार के खिलाफ़ हिंसक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक संकट और भी ज्यादा गहरा गई है। प्रदर्शनकारियो और सुरक्षाबलो के बीच संघर्ष में 18 लोगो की मौत हो गई है। लगातार प्रदर्शन से माहौल खराब होने के कारण सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है।
प्रधानमन्त्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि यह कर्फ्यू स्थानीय समयानुसार तीन दिनों तक रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा।
साउथ पेरू में पुलिस के साथ झड़प में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। देश के ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने बताया कि सोमवार (09 जनवरी) विरोध प्रदर्शनों का अब तक का सबसे घातक दिन था। यह विरोध जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर जारी है।
हिंसक झड़प में 68 लोग घायल
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी रेबाजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साउथ पेरू के पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे के शहर जुलियाका में झड़पें हुईं। इस झड़प में कुल 68 लोग घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में कम से कम दो किशोर भी शामिल हैं।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक व्यक्ति ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज की वीडियो भी शेयर की। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।