Tuesday, May 14, 2024
नाइजीरिया: दक्षिणी नाइजीरिया में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने 36 लोगों को रौंद दिया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। नाइजीरिया की फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स ने कहा कि कैलाबर, क्रॉस रिवर स्टेट की राजधानी में लोगों से खचाखच भरी सड़क पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ लोग कैलाबार कार्निवल में बाइकर्स परेड देखने के लिए इकट्ठा हो रहे थे।
बाईकर्स शो अफ्रीका की सबसे बड़ी स्ट्रीट पार्टियों में से एक कार्निवल कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में से एक है। यह कार्निवल ने लगभग दो दशक पहले शुरू हुआ था और हर साल आयोजित किया जाता है। पूरे नाइजीरिया से लोग इसमें शामिल होते हैं।
कार ने 36 लोगों को रौंदा
उन्होंने बताया कि नियंत्रण खोने के बाद कार ने 36 लोगों को रौंद दिया. इसमें से सात लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों में पांच बच्चे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि कार चालक बच गया लेकिन वह भी घायल हो गया है।
GPN News | All right Reserved 2024