Wednesday, May 15, 2024
दर्जनों लोग बीमार, हाईवे और स्कूल बंद
सर्बिया : सर्बिया में कल हुए अमोनिया रिसाव में लोगो के जनजीवन को अस्तव्यस्त करके रख दिया है। लोगो की हालत काफी खराब हो गयी है। लोग अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे है। सभी को घर में रहने की हिदायत दी गयी है। गैस लीक होने के कारण अब तक 15 लोगो को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बता दे कि, सर्बिया के पिरोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जहरीली गैस के चलते दर्जनों लोग बीमार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुल्गारिया से सर्बिया ट्रैक पर अमोनिया ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, इसके चलते ज्वलनशील और जहरीली गैस फैल गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बुल्गारिया बॉर्डर के पास ईस्टर्न सिटी पिरोट में अमोनिया गैस रिसाव के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साथ ही अप्रिय घटना से बचने के लिए पूर्वी सर्बिया में स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के साथ बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
GPN News | All right Reserved 2024